Bigg Boss OTT 2: कौन हैं जिया शंकर, जो अपनी ग्लैमरस अदाओं से बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2023 7:08 AM
jiya shankar
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में धमाल मचाएंगी. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाओं से कई लड़कों को घायल करने वाली हैं. उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है. आइये उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं.
बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. जिसमें आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी, फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी का नाम शामिल है. हालांकि एक कंटेस्टेंट, जो अपनी ग्लैमरस अदाओं से सुर्खियां बटौर रही है, वो जिया शंकर हैं. जी हां उनका पहला लुक सामने आ चुका है, उन्होंने धमाकेदार डांस के साथ शुरुआत की और फिर सलमान खान के साथ ढेर सारी बातें की. जिया शंकर मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरावती “इरा” पांडे और काटेलाल एंड संस में सुशीला रूहेल सोलंकी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं.
जिया शंकर ने साल 2013 में अजय मंथेना के साथ अभिनीत ‘एंथा अनडांगा उन्नाव’ नाम की तेलुगु फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था. बाद में 2017 में, वह अरुण चिदंबरम के साथ ‘कानवु वरियाम’ नाम की एक तमिल फिल्म में दिखाई दीं. शंकर ने 2015 में बिंदास के ‘लव बाय चांस’ के साथ करण सिंहमार के साथ अलीशा राय के रूप में अपना टेलीविज़न डेब्यू किया. इसके बाद साल 2016 में एंड टीवी के क्वीन्स हैं हम में श्रेया दीक्षित राठौर की प्रमुख भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस हाल ही में सब टीवी के ‘काटेलाल एंड संस’ में पारस अरोड़ा के साथ सुशीला सोलंकी की भूमिका निभा रही थी. अगस्त 2022 से, वह कलर्स टीवी के शो पिशाचिनी में हर्ष राजपूत के साथ पवित्रा की भूमिका निभा रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Cn6lZ1eDM_7/
जिया शंकर हाल ही में ‘वेद’ में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के साथ निशा काटकर के रूप में देखा गया था. जनवरी 2023 तक, रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिया रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उनकी बोल्ड फोटोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. इंस्टाग्राम पर जिया के 995K फॉलोवर्स हैं, वहीं एक्ट्रेस 375 लोगों को फॉलों करती है. उनके इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक सिजलिंग फोटोज हैं.
https://www.instagram.com/p/CoHyjvLDIh-/
Also Read: Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, फैंस शहनाज गिल से कर रहे तुलना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










