Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो के लिए कन्फर्म हुए ये 5 नाम! टशन दिखाएंगे ये कंटेस्टेंट

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 को जल्द ही आप देख पाएंगे. कहा जा रहा है इस बार शो में अंजलि अरोड़ा हिस्सा ले रही है. इसके अलावा पूजा गोर, आवेज दरबार, अविनाश सचदेव के नाम पर भी चर्चा तेज है.
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, 17 जून से शुरू हो रहा है. शो में इस बार दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा और हंगामा देखने को मिलेगा. सलमान खान (Salman Khan) इसके होस्ट होंगे. शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे, इसकी लिस्ट सामने आई है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है. चलिए आपको बताते है सबके बारे में.
अंजलि अरोड़ा का नाम बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वो इस सीजन सबसे महंगी कंटेस्टेंट है. सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ पर अपने डांस वीडियो के लिए वो कीफ पॉपुलर हुई थी. इसके अलावा अंजलि लॉक अप रियलिटी शो में नजर आ चुकी है.
अविनाश सचदेव का नाम भी सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए आ रहा है. शो में उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर, अविनाश ने बीटी को जवाब दिया, “मैं इसके बारे में बात नहीं कर सकता. मेरे दोस्त मुझसे इसके बारे में पूछते रहते हैं. मैंने इस सीजन में पलक परसवानी का नाम भी सुना है लेकिन मुझे कुछ पता नहीं है.” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए पूजा गोर का नाम कंफर्म कंटेस्टेंट्स माना जा रहा है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि शो के लिए उन्होंने मना कर दिया है. हालांकि शो के शुरू होने पर सच का पता चलेगा. एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मानी जाती है.
जिया शंकर को हाल ही में मराठी फिल्म वेद में देखा गया था. इस मूवी में वो रितेश देशमुख की प्रेमिका के रोल में नजर आई थी. इसके अलावा वो काटेलाल एंड संस शो के लिए भी जानी जाती है. बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए उनके नाम की चर्चा हो रही है. वहीं, पलक परसवानी का नाम भी बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए तय माना जा रहा है. वहीं, कहा जा रहा है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव भी शो में नजर आ सकते है. इसके अलावा इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के पति जैद के छोटे भाई आवेज दरबार का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है. अब बस मेकर्स की तरफ फाइनल अनाउंसमेंट बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










