Bigg Boss OTT 2 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी ये लोकप्रिय स्टार! राज कुंद्रा-महीप कपूर को मेकर्स ने किया अप्रोच

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है. मेकर्स ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा से संपर्क किया है. उनके अलावा कॉमेडियन कुणाल कामरा और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर को भी अप्रोच किया गया है.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 एक बार फिर से वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार है. शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है. शो 24×7 नॉन-स्टॉप मनोरंजन दर्शकों का करेगा. शो में कंटेस्टेंट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. हालांकि कुछ कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉक अप कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा शो में भाग ले रही है. कहा जा रहा है कि वो सबसे महंगी कंटेस्टेंट है.

विज्ञापन

अंजलि अरोड़ा बनेगी सलमान खान के शो का हिस्सा?

अंजलि अरोड़ा पिछली बार कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थी. शो के बाद से ही अंजलि काफी लोकप्रिय हो गई है. जूम टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो, अंजलि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भाग लेंगी. एक्ट्रेस, आवेज दरबार और महेश पुजारी के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट है. बता दें कि अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आपको उनका ‘कच्चा बादाम’ गाना वाला वीडियो याद ही होगा.

इन्हें भी किया गया है अप्रोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा से संपर्क किया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, उनके अलावा कॉमेडियन कुणाल कामरा और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर को भी सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि इनमें से कौन-कौन इसका हिस्सा बनेंगे, इसपर कन्फर्म कुछ बताया नहीं गया है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को आप जियो सिनेमा पर देख सकते है. हाल ही में सलमान खान ने शो का पहला प्रोमो और एंथम रिवील किया था. शो का प्रीमियर 17 जून को होगा. बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल ने इसे जीता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola