Bigg Boss OTT 2: इस कंटेस्टेंट ने अचानक छोड़ा सलमान खान का शो, वजह जान आपका दिल भी जाएगा पिघल

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेंस्टेट का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. खबरें है कि साइरस ब्रोचा बीच में ही सलमान खान का शो छोड़ कर बाहर निकल गए. इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है.
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी 2 प्रशंसकों और दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो हर दिन के साथ और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है. इस वीकेंड के वार में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं निकला. लेकिन फिर भी एक प्रतियोगी घर से बेघर हो गया. कॉमेडियन, एंकर साइरस ब्रोचा को रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को अचानक छोड़ना पड़ा है. इसके पीछ की वजह भी सामने आई है.
साइरस ब्रोचा हुए बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेंस्टेट का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, साइरस ब्रोचा बीच में ही सलमान खान का शो छोड़ कर बाहर निकल गए. बिग बॉस ने साइरस को कन्फेशन रूम में बुलाया और बताया कि मेडिकल आपात स्थिति के कारण उनका परिवार उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर चाहता है. बिग बॉस ने कहा कि मानवीय कारणों से उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है.
साइरस से सलमान खान से लगाई थी ये गुहार
साइरस ब्रोचा के अचानक बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से जाने का मुख्य कारण फैमिली एमरजेंसी है. हालांकि बता दें कि वीकेंड का वार एपिसोड में साइरस ने सलमान खान से उन्हें बाहर निकालने की गुहार लगाई थी. जिसके बाद सलमान ने साइरस को एक सलाह देते हुए कहा, “मैं जानता हूं साइरस अभी 4-5 हफ्ते और हैं और पूरा देश तुम्हें देख रहा है. सुनो भाई, मैं तुम्हें बाहर नहीं निकाल सकता. अगर मैं तुम्हें बाहर निकालूंगा तो मुझे दूसरे को बाहर निकालना होगा. ये कॉन्ट्रैक्ट के ख़िलाफ़ है और दूसरी बात ये है कि आप इसे अपना काम समझें.”
अविनाश सचदेव ने ने फलक नाज से कही थी दिल की बाद
हाल ही के एक एपिसोड में ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ में अविनाश सचदेव ने फलक नाज से अपनी फीलिंग्स बयां की. अविनाश ने कहा कि, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई. मुझे ये चीज बोल देनी चाहिए. क्योंकि मुझे नहीं पता मैं यहां रहूं या नहीं, लेकिन तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए.’ हालांकि फलक ये सुनकर चौंक गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










