Bigg Boss Marathi 5 Winner: सूरज चव्हाण बने विनर, EV बाइक के साथ मिली इतनी प्राइज मनी, जानें उनके बारे में

Bigg Boss Marathi 5 Winner: बिग बॉस मराठी 5 का विनर कोई और नहीं बल्कि सूरज चव्हाण है. अभिजीत सावंत फर्स्ट बने. सूरज को ईवी बाइक और कैश मनी मिली. आइये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में.
Bigg Boss Marathi 5 Winner: बिग बॉस मराठी 5 का ग्रैंड फिनाले हो गया है. इस सीजन का विनर कोई और नहीं बल्कि सूरज चव्हाण है. जब होस्ट रितेश देशमुख ने ये अनाउंस किया तो हर कोई शॉक्ड हो गया. सूरज को भी विश्वास नहीं हुआ, हालांकि जब सबने तालियां बजानी शुरू की, तो वह इमोशनल हो गए. चमचमाती ट्रॉफी के साथ, उन्होंने एक ईवी बाइक और पीएनजी ज्वैलर्स से 10 लाख रुपये का वाउचर भी जीता. वहीं अभिजीत सावंत फर्स्ट और निक्की तंबोली दूसरी रनरअप रहीं.
कौन है बिग बॉस मराठी 5 विनर सूरज बारामती
सूरज बारामती के मोधवे गांव के रहने वाले हैं, जहां उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. एक्टर के माता-पिता दोनों का निधन हो गया है. उनकी पांच बहनें हैं, जिनका ख्याल सूरज ही रखते हैं. सूरज ने शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता हासिल की, जहां उनके बोलने के स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है. सूरज चव्हाण ने मराठी सिनेमा में भी अपना नाम बनाया है. उन्होंने ‘मुसंडी’ (2023) और ‘राजा रानी’ (2024) जैसी फिल्मों में एक्टिंग किया है.
सूरज के लिए रितेश ने लिखा खास पोस्ट
बिग बॉस मराठी 5 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म जिगरा के कलाकारों ने शिरकत की. आलिया भट्ट, वेदांग रैना और निर्देशक वासन बाला गेस्ट बनकर पहुंचे. रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर सूरज चव्हाण के साथ एक तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बिग बॉस मराठी विजेता @official_suraj_chavan1151 उपविजेता @अभिजीतसावंत73 #biggboss #biggbossmarthi @colorsmarthi (sic).”
Also Read- Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर…
Also Read- Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: जानिए बिग बॉस के लिए सलमान खान कितना फीस लेते हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










