Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Bigg Boss फेम दिगांगना सूर्यवंशी शो में करेंगी इंट्री? एक्ट्रेस ने किया अब खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2021 3:28 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है में बिग बॉस फेम दिगांगना सूर्यवंशी की इंट्री की बातें सोशल मीडिया पर चल रही थी. अब एक्ट्रेस ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. शो में जल्द ही टाइम लीप देखने को मिलने वाला है और इसमें कई नये चेहरों की इंट्री होने वाली है. सोशल मीडिया पर खबरें थी कि लीप के बाद शो का हिस्सा शिवांगी जोशी और मोहसिन खान नहीं होंगे. इस बीच शो में बिग बॉस फेम दिगांगना सूर्यवंशी के आने की खबरें थी. इसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.
दिगांगना सूर्यवंशी वीर की अरदास…वीरा’ सीरियल में वीरा और बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी है. ऐसे में जब उनसे ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिगांगना ने कहा, “मुझे कई टीवी रोल्स की पेशकश की जा रही है, लेकिन अभी मैंने अपना ध्यान पूरी तरह से फिल्मों की ओर स्थानांतरित कर दिया है.
https://www.instagram.com/p/CT97sXvj89I/
आगे दिगांगना सूर्यवंशी कहती है, इसलिए मेरे आस-पास की कोई भी डेली सोप में आने की खबर बिल्कुल भी सच नहीं है. मेरी सभी तारीखें पूरी तरह से ब्लॉक्ड है. मैं 4 अलग-अलग फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रहा हूं.
Also Read: अपनी वॉक को लेकर मलाइका अरोड़ा हुई ट्रोल, मीडिया यूजर्स बोले- पेंग्विन की तरह क्यों चल रही…
दिगांगना सूर्यवंशी टीवी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दिगांगना ने 7 साल की उम्र से ही टीवी पर काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने एक वीर की अरदास… वीरा के रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके अलावा वो सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में भी नजर आ चुकी है.
फिल्मों की बात करें तो दिगांगना सूर्यवंशी फ्राईडे, जलेबी, रंगीला राजा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. दिगांगना के इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इंस्टा पर उनकी बेहद ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है.
Also Read: इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, लिस्ट में Mercedes Benz शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










