Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के बच्चों को लेकर भविष्यवाणी हुई झूठी, वाइफ आकांक्षा चमोला ने फैमिली वीक में इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Published by : Shreya Sharma Updated At : 20 Nov 2025 12:03 PM
बच्चों की प्लानिंग को लेकर आकांक्षा चमोली ने तोड़ी चुप्पी
Bigg Boss 19: हाल ही में फैमिली वीक में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोली की एंट्री हुई थी. इससे पहले एक एपिसोड में ज्योतिषी ने गौरव और आकांक्षा के बच्चों को लेकर भविष्यवाणी की थी. हालांकि मालती के सवालों पर आकांक्षा ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फैमिली वीक फैंस के लिए बहुत ही इमोशनल रहा है. कई सदस्यों के परिवार वाले घर में आए और सभी के साथ बातें की और मस्ती की. इसी बीच एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का एपिसोड खूब वायरल हो रहा है. जैसे ही आकांक्षा घर में आई तो घर का माहौल प्यार और खुशी से भर गया. फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. लेकिन आकांक्षा ने एक ऐसा मुद्दा उठाया, जिस पर काफी समय से बाहर भी बातें हो रही थी.
ज्योतिषी की बात हुई झूठी
जब आकांक्षा घरवालों से बातचीत कर रही थी, तो मालती चहर और प्रणीत मोरे ने उनसे ज्योतिषी जय मदान की उस भविष्यवाणी के बारे में बात की, जिसमें कहा गया था कि आकांक्षा जल्द ही मां बन सकती हैं. मालती ने बताया कि एक एपिसोड में ज्योतिषी ने यहां तक कहा था कि आकांक्षा मानसिक रूप से इस बारे में तैयारी कर रही हैं. लेकिन आकांक्षा ने इन सब बातों को साफ-साफ गलत बताया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये सब बस “तुक्का” है. मालती ने बताया, “गौरव ने पूछा था कि आगे जाकर बच्चे होंगे या नहीं. तो उन्होंने कहा था कि तुम दिमाग में प्लान कर रही हो.”
बच्चे को लेकर डरती है आकांक्षा?
इस पर आकांक्षा ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, मैं बिल्कुल भी प्लान नहीं कर रही. अभी तक मुझे बच्चे की कोई इच्छा ही नहीं हुई है और आगे भी मुझे ये काफी मुश्किल लगता है. मेरे अंदर से ऐसी कोई फीलिंग आती ही नहीं. मुझे बच्चों की जरूरत महसूस नहीं होती. मेरे पास बहुत सारे कारण हैं और जब इंसान कारण ढूंढने लगे, तो समझ जाओ कि वो तैयार नहीं है. जिसे बच्चा करना होता है, वो इतने कारण नहीं सोचता.” जब मालती ने पूछा कि क्या वो बच्चे को लेकर डरती हैं, तो आकांक्षा ने कहा, “बच्चा पैदा करना और उसे पालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे लगता है कि मैं इस जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा नहीं पाऊंगी. अभी मुझे अपना करियर बनाना है, अपनी एंबीशंस पूरी करनी हैं. लोग इसे चाहे सेलफिश कहें या कुछ और, लेकिन मैं सच कह रही हूं.”
ये भी पढ़ें: 120 Bahadur Movie Review: देशभक्ति से ओतप्रोत ‘120 बहादुर’, सैनिकों की शहादत पर एक जोरदार फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










