Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बिग बॉस जर्नी खत्म, अभिषेक बजाज ने घर पहुंच कर बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 19 Contestants

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 से हिंसा के कारण बाहर हुईं अशनूर कौर की घर वापसी भावुक रही. दोस्त अभिषेक बजाज उनसे मिलने पहुंचे और उनकी जर्नी की तारीफ की.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया गया. दिलचस्प बात यह रही कि अशनूर को सबसे कम वोट नहीं मिले थे, लेकिन शो के दौरान उन्होंने एक गंभीर नियम तोड़ा. टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान उन्होंने जानबूझकर तन्या मित्तल को चोट पहुंचाई, जिसके बाद सलमान खान ने उनके व्यवहार की सख्त निंदा की. सलमान ने कहा कि अशनूर ने हिंसा का रास्ता अपना कर गलती की और अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं दिखाया, जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया.

विज्ञापन

अशनूर से मिलकर पोस्ट की फोटो

शो से बाहर आने के बाद अशनूर से मिलने सबसे पहले पहुंचे उनके दोस्त और पूर्व कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज. अभिषेक ने अशनूर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सोशल मीडिया पर उनके साथ की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. दोनों को अशनूर के घर की बालकनी में हंसते-बतियाते देखा गया. एक वीडियो में अभिषेक उन्हें कहते हैं, “Welcome back!” वहीं अशनूर अफसोस जताती हैं कि काश वे एक हफ्ता और टिक पातीं. इस पर अभिषेक मुस्कुराते हुए कहते हैं, “Koi baat nahi. Badhiya bande hood pe, baaki sab thud pe.”

तुम्हार एविक्शन पर्सनल लगा: अभिषेक बजाज

अभिषेक ने अशनूर की बिग बॉस जर्नी की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा, “एक हलचल से भरे घर में तुम मेरी शांति बन गईं. ऊर्जा चूसने वालों के बीच तुम मेरी एनर्जी चार्जर थीं. तुमने हिम्मत के साथ गेम खेला, गरिमा के साथ निकलीं और बहुत सारा प्यार साथ ले गईं. आज तुम्हारा एविक्शन मेरे लिए व्यक्तिगत जैसा लगा.”

इस बीच, अशनूर ने भी शो से बाहर आने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट साझा की. घर लौटते ही उन्होंने अपने प्यारे पपी को गले लगाया और कैप्शन लिखा- “Sukoon after the tough storm.” उनके इस पोस्ट पर अभिषेक बजाज ने “Rabb Rakha” कमेंट किया, जबकि उनके दोस्त आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने दिल वाले इमोजी भेजकर प्यार जताया.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 से बाहर हुई अशनूर कौर, घर लौटते ही परिवार ने दिया वार्म वेलकम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola