Bigg Boss 17 से ये कंटेस्टेंट हुई घर से बेघर, देखें वीकेंड का वार की टॉप 5 हाइलाइट्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Dec 2023 2:20 PM
बिग बॉस 17 शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड के साथ, यह और अधिक दिलचस्प हो जाएगा. पिछले हफ्ते, सलमान खान नहीं आ पाए थे, लेकिन अब सुपरस्टार वापस आ गए हैं. इस हफ्ते घर से एक कंटेस्टेंट बेघर हो गया है.
बिग बॉस 17 हर एपिसोड के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. घर में रोज झगड़े होते हैं. जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे संग पर्सनल भी हो जाते हैं. ‘बीबी 17’ इस बार तीन घरों में बंटा हुआ है, जिनके नाम हैं दिल, दिमाग और दम. वहीं अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा , समर्थ जुरेल और मन्नारा चोपड़ा जैसे प्रतियोगी अपने दमखम दिखा कर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. अब वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की जमकर क्लास लगाई. इसके अलावा शो में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी हुआ, जिसमें बेबाकी से आवाज रखने वाली इस कंटेस्टेंट ने घर को अलविदा कह दिया.
बिग बॉस 17 के घर में ये हसीना हुई आउट
जहां पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान किसी काम में बिजी होने की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे. वहीं इस बार भाईजान वापस लौट आए हैं. ऐसे में कई कंटेस्टेंट की पोल-पट्टी भी उन्होंने खोल डाली. हर हफ्ते ही तरह विक्की जैन एक बार फिर सभी की टार्गेट लिस्ट में थी. वहीं अभिषेक को लड़ाई-झगड़े करने के लिए उनकी कुछ क्लिप्स दिखाई गई. अब बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक की मानें तो इस हफ्ते सना रईस खान घर से बेघर हो गई हैं. उनका जाना फैंस के लिए काफी ज्यादा शॉकिंग था. बता दें कि सना को घर में अक्सर सभी प्रतियोगी को बेनकाब करते हुए देखा गया. वह अनुराग को भी मुंहतोड़ जवाब देती है. फैंस इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है.
🚨 Sana Raees Khan has been EVICTED from the Bigg Boss 17 house
Will you miss her in the BB17 episode?
Retweet 🔃 No.
Like ♥️ Yes!!Surprised that the makers eliminated one of the strong contestants. Sana was a good player for the game. She was giving good content to show, her…
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 7, 2023
अभिषेक और ईशा की सलमान खान ने लाई क्लास
बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में भद्दे झगड़े के दौरान अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय द्वारा कई विवादास्पद और अपमानजनक टिप्पणियां देखी गईं. वीकेंड का वार के आगामी प्रोमो ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दी हैं क्योंकि होस्ट सलमान खान ने अभिषेक कुमार द्वारा एक बार फिर ईशा मालवीय के कैरेक्टर पर बोलने के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अभिषेक ने ईशा पर देर रात तक पार्टी करने और क्लब मालिकों के साथ दोस्ती करने का इल्जाम लगाया था.
https://www.instagram.com/p/C0lP2cQvOLE/?hl=en
सलमान खान ने ईशा को दी ये चेतावनी
अभिषेक और ईशा के झगड़े ने एक-दूसरे के बारे में कई बदसूरत और काले रहस्यों से पर्दा उठाया था. गुस्से में सलमान खान ने कहा, ‘इस शो में एक सबसे नकली प्रतियोगी का अवॉर्ड अगर दे सके तो इस घर में उसका एक ही दावेदार होता अभिषेक कुमार. उन्होंने आगे ईशा को चेतावनी देते हुए कहा, ‘चाहे वह कितना भी रोए, चिल्लाए या अपना सिर फोड़ ले, आप उसे सांत्वना देने से पीछे नहीं हटेंगी.’
https://www.instagram.com/p/C0lNhniPKY-/?hl=en
कैसे हुई थी ईशा और अभिषेक की लड़ाई
जब सलमान खान ने अभिषेक का सामना किया तो वह अपना सिर नीचे करके बैठ गए. बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में, अरुण और नील के लिए इम्यूनिटी टास्क करते समय ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को आपस में भिड़ते देखा गया, क्योंकि वे जीतने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. अभिषेक कुमार को ईशा मालवीय पर आरोप लगाते हुए और असहज रूप से उनके चेहरे के करीब जाते देखा गया, ईशा ने अभिषेक को धक्का दिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी.
Also Read: Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के लिए फूट-फूटकर रोए अभिषेक कुमार, बोले- प्यार में आगे नहीं बढ़ पा रहा…
बिग बॉस में आएगा वाइल्ड कार्ड एंट्री
बाद में सलमान खान ने बिग बॉस 17 में नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी, कोरियाई सनसनी ऑरा को आमंत्रित किया. सलमान खान ने पॉप स्टार के साथ एक मजेदार मजाक किया और पूछा कि ऑरा को किस तरह की लड़की चाहिए. ऑरा ने जवाब दिया, “मेरा साथी आधा हॉट, आधा प्यारा होगा.” इसके बाद उन्होंने कोरियाई भाषा में, ‘मैं आपको प्यार करता हूं’ कहने का तरीका सिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










