Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के लिए फूट-फूटकर रोए अभिषेक कुमार, बोले- प्यार में आगे नहीं बढ़ पा रहा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Dec 2023 11:17 AM
बिग बॉस सीजन 17 हर दिन के साथ बेहद रोमांचक होता जा रहा है. हाल ही के एपिसोड्स में अभिषेक बुरी तरह से रोते हुए नजर आए हैं. उन्होंने अपनी रोने की वजह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा को बताया है. उन्होंने कहा की वो उनसे मूव ऑन नही कर पा रहे हैं.
बिग बॉस 17 हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. अभिषेक कुमार जिन्हें पूरे सीजन में लोगों ने एक बेहद ही इमोशनल पर्सन के तौर पर जाना है. अब लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर फूट-फूटकर रोए. उनके दोस्त मुन्नवर फारूकी उन्हें संभालते हुए नजर आए. अभिषेक ने बताया कि वो ईशा को भूला नहीं पा रहे हैं, भले ही वो सबके सामने कहते हैं कि वो उन्हें भूल चुके हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ उन्हें ही पता है.
अभिषेक और ईशा के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने एक साथ इस शो में एंट्री की थी. प्रीमियर नाइट में दोनों को बुरी तरह से सलमान खान के सामने भी लड़ते देखा गया था. हालांकि इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और वे काफी हद तक नॉर्मल हो गए. बाद में शो में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की भी एंट्री हुई और ये तीनों अच्छे दोस्तों की तरह नजर आए. हाल ही के एपिसोड्स से ये देखा जा रहा है की दोनों की लड़ाइयां फिर से शुरू हो गई है, जिससे अभिषेक बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं. मुनव्वर उन्हें वाशरूम एरिया में लेकर गए, जहां वो अपने चेहरे को ढक कर फूट फूट कर रोते नजर आए.
https://www.instagram.com/p/C0f8PbqtCDm/?hl=en
मुनव्वर से बातचीत में क्या कहकर रोते दिखे अभिषेक ?
मुनव्वर अभिषेक से कहते हैं, “तुमको तुम्हारा गेम खराब करना है क्या.. बता भाई अब रोकर क्या होगा. तुम अपना कितना ज्यादा नुकसान करोगे.. आपको कुछ भी समझ में आ रहा है क्या?” इसपर अभिषेक कहते हैं “अरे यार बहुत प्रभावित करती है, वो मुझे”. मुनव्वर अभिषेक को समझाते हैं कि उन्हें खुद ही खुद को संभालना होगा और ईशा को भूलना होगा. मुनव्वर उनसे कहते हैं, ”उसी चीज से तो लड़ना है और आगे बढ़ना है ना भाई, तू खुदसे नहीं लड़ रहा है, प्रॉब्लम तू है, प्रॉब्लम वो नहीं है.” वो आगे कहते हैं, “100 प्रतिशत तूने उसको दिल से निकाला है नहीं ना, फिर? कम से कम उतना तो निकल दे के तू आगे बढ़ सके.”
रोते हुए अभिषेक को संभालते हैं मुनव्वर
मुनव्वर बाद में अभिषेक का मन हल्का करते हुए उनसे हसते हुए कहते हैं कि ”जब तू उससे मूव ऑन हो चुका है, तो क्यों बच्चों की तरह रोता रहता है”. इसपर अभिषेक ये स्वीकार करते हैं कि ”हां वो सच में ईशा को भूल नहीं पा रहे.” मुनव्वर को इस सीजन हमेशा अपने दोस्तों का साथ देते देखा गया है. वो अगर किसी से लड़ते भी हैं, तो जाकर खुद माफी भी मांगते हैं. अभी हाल ही के एपिसोड में मुनव्वर मन्नारा से माफी मांगते नजर आए, क्योंकि उन्होंने उन्हे एक लड़ाई में ‘बदतमीज’ बोल दिया था. जिसपर मन्नारा ने भी खुशी खुशी उन्हें माफ कर दिया.
https://www.instagram.com/p/C0eBKk_PKXv/?hl=en
बिग बॉस में आया रूम्स की अदला बदली का भयानक ट्विस्ट
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एक रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिला है. कंटेस्टेंट के कमरों की अदला बदली हुई है, जिसके बाद अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, अनुराग डोभाल, खानजादी, अभिषेक कुमार और सना रईस को एक साथ ‘दम रूम’ में रखा गया , ऐश्वर्या शर्मा और अरुण मैशेटी को सबसे पावरफुल ‘दिमाग रूम’ मिला और नील भट्ट, मुनव्वर, मन्नारा, ईशा मालविया, समर्थ जूरेल और रिंकू धवन को ‘दिल रूम’ मिला.
Also Read: Bigg Boss 17: ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का हुआ ब्रेकअप, उडारिया स्टार बोले- तेरे जैसे बदतमीज लड़की…
रिपोर्ट- पुष्पांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










