Bigg Boss 17 में एंट्री लेते ही इस कंटेस्टेंट को सलमान खान ने कहा 'विनर', बोले- ग्रैंड फिनाले पर हाथ जरूर...

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Oct 2023 7:31 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 17 की ब्लॉकबस्टर शुरुआत हो चुकी है. शो में 17 कंटेस्टेंट ने शिरकत की. सभी एक से बढ़कर एक थे. हालांकि जहां सभी प्रतियोगियों से भाईजान ने हंसी मजाक कर कई सारे गेम खिलवाएं. वहीं एक को एक्टर ने विनर बताया. उन्हें कहा कि आपका ग्रैंड फिनाले पर हाथ जरूर उठाऊंगा.

विज्ञापन

बिग बॉस 17 आखिरकार शुरू हो गया है और दर्शक पहले से ही इस शो को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बिग बॉस 17 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो जबरदस्त हिट रहा और सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं. रियालिटी शो के होस्ट सलमान खान ने वादा किया है कि इस बार का सीजन हर किसी के लिए समान नहीं होगा. उन्होंने कहा है कि इस सीज़न में प्रतियोगी बम से भी अधिक विस्फोटक होंगे, जिसके लिए उन्हें अपने दिल, दिमाग और दम का उपयोग करना होगा. इस साल कुछ ऐसे नियम भी पेश किए जाने की उम्मीद है, जो पहले कभी नहीं सुने गए. इस साल शो में एक नहीं बल्कि तीन घर हैं. मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी घर में प्रवेश करने वाले पहले और दूसरे प्रतियोगी थे. उनके बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, की धमाकेदार एंट्री हुई. बाद में अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन भी घर में आए. घर में प्रवेश करने वाले अन्य लोगों में अभिनेता ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार शामिल हैं. हालांकि जिसपर सबकी नजर टिकीं हैं, वह मुनव्वर फारुकी हैं. लॉक अप जीतने के बाद से उनके सभी फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार अब उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो गई हैं. कॉमेडियन अपने मजाकिया स्वभाव से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे. हालांकि ग्रैंड प्रीमियर के दिन सलमान खान ने विनर की भी घोषणा कर दी.

https://www.instagram.com/p/CybNU7rSAF5/
https://www.instagram.com/p/CycqLlXN3rc/

सलमान खान ने इस कटेंस्टेंट को कहा विनर

दरअसल हुआ यूं कि ग्रैंड प्रीमियर के दिन सलमान खान अपनी होस्टिंग से सबकों इम्प्रेस कर रहे थे. इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी आए. उन्होंने अपनी कॉमेडी से पूरी शाम की महफिल लूट ली. कॉमेडियन ने कहा कि यूं तो बिग बॉस मुझे हर साल बुलाते हैं, लेकिन इसबार मैंने सोचा हां कह दूं. जिसके बाद सलमान खान ने कहा कि आप जरूर आगे जाएं और वीकेंड का वार पर थोड़ा शांत रहे, हो सकता हैं मैं डाटूंगा भी. जिसके बाद मुनव्वर ने कहा कि वह अच्छा और ईमानदारी से खेलने की पूरी कोशिश करेंगे. जिसके बाद भाईजान ने कहा, जरूर मैं ग्रैंड फिनाले पर आपका हाथ उठाऊं.

https://www.instagram.com/p/Cybfu7XS1ah/
https://www.instagram.com/p/CyVI3ZirhUq/?hl=en&img_index=1

बिग बॉस 17 में मुनव्वर ने क्यों ली एंट्री

बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने से पहले मुनव्वर ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए बताया कि वो शो का हिस्सा क्यों बने. उन्होंने कहा, “जब मैं बिग बॉस से पहले लोगों की प्रतिक्रियाएं देखता था और जब मैं शो नहीं करता था, तो हर कोई निराश हो जाता था. इसलिए अपने फैंस के लिए मैंने बिग बॉस करने का फैसला किया और मैं टीवी करना भी चाहता था. मैं टीवी दर्शकों को भी हासिल करना चाहता था. बिग बॉस एक बड़ा शो है, एक बड़ा मंच है, इसलिए अगर आपको बिग बॉस जैसा कुछ मिलता है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं है.”

https://www.instagram.com/p/Cx7fhsQL4Ft/?hl=en

क्या लॉक अप की जीत मुनव्वर को बिग बॉस 17 में करेगी मदद

उन्होंने आगे अपनी लॉक अप जीत के बारे में बात की और क्या इससे उन्हें बिग बॉस 17 में मदद मिलेगी, यह बताते हुए कहा, “यह कभी भी एक जैसा शो नहीं होता है. जब प्रतियोगी अलग-अलग होते हैं, तो शो अलग होता है. उदाहरण के लिए, यदि आप एक व्यक्ति के साथ कैरम खेलते हैं और फिर किसी अन्य व्यक्ति के साथ, तो यह समान नहीं है. आपने केवल कैरम खेला है, लेकिन प्रतियोगिता हर बार अलग होती है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि क्योंकि बिग बॉस और लॉक अप का फॉर्मेट एक जैसा है, इसलिए मेरे लिए यह आसान होगा. ऐसा नहीं होगा क्योंकि बिग बॉस में भी कुछ प्रतियोगी होंगे.”

https://www.instagram.com/p/CycvSMxSzee/

घर में प्यार करने पर क्या बोले मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी से जब घर में प्यार पाने के बारे में उनके विचारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं ऐसी किसी भी चीज़ के लिए तैयार नहीं हूं और मैं केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.” राज कुंद्रा की पहली फिल्म के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं केवल प्रमोशन का हिस्सा हूं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.” बता दें कि घर में जाने से पहले ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच अपने रिश्ते को लेकर काफी लंबी बहस हुई थी, जहां ईशा ने यहां तक ​​कहा था कि उन्होंने एक बार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई थी. उन्होंने कहा कि वह उस आदमी के पास कभी वापस नहीं जाएंगी, जिसने उन पर हाथ उठाया. जैसे ही अभिषेक ने अपना बचाव करने की कोशिश करते हुए आवाज उठाई, सलमान खान ने उन्हें शांत होने के लिए कहा. हालांकि, उन्होंने ईशा से यह भी कहा कि उन्हें नेशनल टेलीविजन पर ऐसी बातों का खुलासा न करने की सामान्य समझ होनी चाहिए और उन्हें अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola