Bigg Boss 17: सलमान खान के बिग बॉस 17 में ये कंटेस्टेंट होंगे घर के अंदर लॉक! देखें स्टार्स की पूरी लिस्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jul 2023 2:49 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 17 Contestants List: बिग बॉस 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस के कई फैन पेज पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. आइये जानते हैं कौन-कौन से कंटेस्टेंट रियालिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 17 Contestants List: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं. हर सीजन में कई मजेदार कंटेस्टेंट आते हैं, जो अपनी लड़ाई और एंटरटेनमेंट से दर्शकों के दिल को जीत लेते हैं. बिग बॉस के इतिहास में सीजन 13 और 17 सबसे सुनहरा रहा. अब बिग बॉस 17 के ब्रांड न्यू सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट भाग ले सकते हैं, उसकी लिस्ट सामने आई है.

बिग बॉस 17 में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के तीन प्रतियोगी ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेंगे. बिग बॉस के कई फैन पेज के मुताबिक, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान को सलमान खान के शो में देखा जाएगा. हाल ही के एक एपिसोड में अभिषेक ने यह भी कहा था कि अगर वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतते हैं तो वह ‘बिग बॉस 17’ में जरूर हिस्सा लेंगे. बता दें कि अभिषेक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. ऐसे में फैंस उन्हें जरूर सपोर्ट करेंगे.

ऐश्वर्या शर्मा भी ले सकती हैं भाग

गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकती हैं. हाल ही में वो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग पूरी कर केप टाउन से वापस भारत लौटी हैं. उनसे जब पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में हिस्सा लेंगी. जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे बिग बॉस के बारे में कुछ नहीं पता. मैंने कोई पुष्टि नहीं की है. वास्तव में, मुझे शो के लिए निर्माताओं से कोई कॉल नहीं आया है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिग बॉस के घर के अंदर अजनबियों के साथ बंद होने के विचार से सहमत हैं, उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में नहीं जानती कि जब मुझे शो ऑफर किया जाएगा, तो मेरा रिएक्शन क्या होने वाला है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Kyaar Meiin में की ‘सई’ को नागिन 7 से ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस, यहां जानें कौन है वो
परिधि शर्मा का नाम भी आ रहा है सामने

जोधा अक्बर की जोधा यानी परिधि शर्मा का नाम भी बिग बॉस 17 के लिए सामने आ रहा है. अभिनेत्री ने खुलासा किया कि क्या वह बिग बॉस 17 में भाग लेने की योजना बना रही है. अभिनेत्री ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. उन्होंने पुष्टि की है कि वो बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में भाग लेने के बारे में नहीं सोचा है. दरअसल, वह इन दिनों इतनी बिजी हैं कि उन्हें ये शो देखने का वक्त ही नहीं मिल पाता. खैर, ऐसा नहीं है कि परिधि किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. अभिनेत्री ने एक डांस-आधारित रियलिटी शो का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, “मैं एक डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद करूंगी. मुझे डांस करना पसंद है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola