Bigg Boss 16 जीतते ही MC Stan बोले-'मेरे आंसू निकलने बंद हो गए थे', शिव ठाकरे ने रैपर की तारीफ में कही ये बात

Bigg Boss 16 winner MC Stan: एमसी स्टैन बिग बॉस 16 में जीतते ही लाइमलाइट में आ गए है. हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है, पेनलेस हो गया था.
Bigg Boss 16 winner MC Stan: बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को पीछे छोड़ते हुए एमसी स्टैन विनर बन गए. शिव फर्स्ट रनरअप रहे, जबिक प्रियंका सेकेंड रनरअप रही. एमसी ने जैसे ही ट्रॉफी अपने नाम की, वैसे ही ट्विटर पर उनके फैंस जश्न मनाने लगे. जीत के बाद मीडिया से रैपर ने बात की. वहीं, शिव भले ही रनरअप रहे हो, लेकिन वो अपने दोस्त के लिए काफी खुश है. उनका भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी खुशी के बारे में बताते दिख रहे है.
एमसी स्टैन बिग बॉस 16 में जीतते ही लाइमलाइट में आ गए है. हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है, पेनलेस हो गया था, मेरे आंसू निकलने बंद हो गए थे. हां लेकिन अकेले बाथरूम में जाकर रोता था. साथ ही रैपर कहते है, मैंने इस शो में न बोलना सीखा. पहले मैं किसी को ना नहीं बोल पाता था.
https://www.instagram.com/reel/ColdxcvK7xK/
एमसी स्टैन के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मंडली से किसी को जीतते हुए देखना अच्छा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, फाइनली ट्रॉफी पी टाउन. एक यूजर ने लिखा, हां आप रियल हो. एक यूजर ने लिखा, भाई हक से जीता है. वहीं, जीत के बाद एमसी ने अपने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट किया है. तसवीर में वो सलमान खान के साथ हाथ में ट्रॉफी लिए दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/Cok1FhmKmiK/?hl=en
ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिव ठाकरे पैपराजी से बात करते दिख रहे है. शिव कहते है, मुझे ऐसा लगता है शिव-प्रियंका अच्छे प्लेयर थे. जो एमसी स्टैन था वो अच्छा इंसान था और उसने ट्रॉफी के लिए कभी खेला ही नहीं. अगर यहां सच्ची से गेम के हिसाब से पर्सनालिटी दिखाया वो एमसी स्टैन है. तो मुझे लगता है वो डिर्जव करता है.
https://twitter.com/Ruthqueen1028/status/1624903417893191681
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




