Bigg Boss 16 Date: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 16, सलमान खान ने शुरू की शूटिंग, ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Sep 2022 2:51 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बता दें कि 16वें सीजन का प्रीमियर 1 अक्टूबर से शुरू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इसके लिए शुटिंग भी शुरू कर दी है. आइये जानते हैं इस सीजन में कौन से सेलेब्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Date: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 Date) का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होगा. खबर है कि शो के होस्ट सलमान खान ने अपना पहला प्रोमो शूट कर लिया है. सलमान खान के सबसे करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने बीते 5 सितंबर को फिल्मसिटी में अपने प्रीमियर की शूटिंग कर ली है.

कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस 16

बिग बॉस 16 जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है. सलमान खान शो में एक नई थीम के साथ दिखाई देंगे. बिग बॉस के फैंस नए सीजन के रिलीज होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के 16वें सीजन का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होगा. बिग बॉस का ये सीजन एक्वा थीम पर आधारित होगा. इसी थीम के मुताबिक पूरा बीबी हाउस बनाया जाएगा.

बिग बॉस 16 में ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा

हाल ही में, खबर आई थी कि आमिर खान के भाई, फैसल खान बिग बॉस के नये सीजन में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से कहा कि उन्हें बिग बॉस 16 और एक टीवी सीरियल का ऑफर मिला है. पश्चिम बंगाल की राजनेता और अभिनेत्री नुसरत जहान से भी संपर्क किए जाने की अफवाह है, हालांकि अभिनेत्री ऐसे मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं. चारु असोपा और राजीव सेन को बिग बॉस में आने का ऑफर मिला है. मुनव्वर फारूकी के सलमान खान की ओर से होस्ट किए गए बिग बॉस के नए सीजन में आने की पुष्टि हो गई है.

शिविन नारंग और विवियन डीसेना भी लगा सकते हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

लोकप्रिय अभिनेता, शिविन नारंग और विवियन डीसेना इस सीजन में धमाल मचाते दिख सकते हैं. टिकटॉक और मॉडल फैसल शेख भी खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आए थे और अब वह बिग बॉस के 16वें सीजन में नजर आएंगे. वह कॉमेडिक और रोमांटिक रील बनाते हैं, जो लगातार इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक्स बटोरते हैं. मशहूर भारतीय मॉडल कनिका मान का भी बिग बॉस में आना तय है. वह खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में भी नजर आई थीं. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, के पति राज कुंद्रा भी शो में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: शहनाज गिल को इस वजह से ट्रोल कर रहे है यूजर्स, कहा- इतना घमंड कहां से आ गया…कोई इतना कैसे बदल सकता…
बिग बॉस के पिछले सीजन के विजेता

  • तेजस्वी प्रकाश ने सीजन 15 जीता था.

  • रुबीना दिलैक ने सीजन 14 जीता था.

  • सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 13 जीता.

  • दीपिका कक्कड़ ने 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 12 जीता.

  • शिल्पा शिंदे ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 11 जीता.

  • मनवीर गुर्जर ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 10 जीता.

  • प्रिंस नरूला ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 9 जीता.

  • गौतम गुलाटी ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 8 जीता.

  • गौहर खान ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 7 जीता.

  • उर्वशी ढोलकिया ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 6 जीता.

  • जूही परमार ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 5 जीता.

  • श्वेता तिवारी ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 4 जीता.

  • विंदू दारा सिंह ने 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार के साथ सीजन 3 जीता.

  • आशुतोष कौशिक ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 2 जीता.

  • राहुल रॉय ने 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सीजन 1 जीता.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola