Bigg Boss 16: कौन है टीवी की ‘इमली’? क्या ‘बिग बॉस’ के घर में चलेगा सुंबुल तौकीर खान का जादू

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: कौन है टीवी की ‘इमली’? क्या ‘बिग बॉस’ के घर में चलेगा सुंबुल तौकीर खान का जादू

Bigg Boss 16: सीरियल इमली की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (इमली) जल्द ही सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आएंगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनका चेहरा साफ दिख रहा है. चलिए आपको बताते है इमली के बारे में ये बातें.

विज्ञापन
undefined

स्टार प्लस का सीरियल इमली टीआरपी रेस में हमेशा टॉप 5 में रहता है. इसमें इमली का किरदार सुंबुल तौकीर खान निभाती है. सुंबुल ने इस रोल से अपनी पहचान दर्शकों के दिल में बना ली है.

undefined

सीरियल इमली में सुंबुल की जोड़ी एक्टर फहमान खान के साथ दिखती थी. हाल ही दोनों का ट्रैक खत्म कर दिया गया है और उनके बच्चों का ट्रैक शुरू हो गया है. अब इमली, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आने वाली है.

undefined

बिग बॉस 16 के नये प्रोमो से साफ हो गया है कि सुंबुल तौकीर खान इस सीजन घर के अन्दर दिखेगी. अब वो शो में क्या कमाल दिखा पाती है, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा.

undefined

सुंबुल टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. ये शो साल 2011 में आया था. इसके अलावा वो सीरियल इशारों-इशारों में दिखी थी. हालांकि ये शो कुछ महीनों बाद ही ऑफ एयर हो गया था.

undefined

सुंबुल बॉलीवुड फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी है. इसमें आयुष्मान खुराना लीड एक्टर थे. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आयुष्मान को उनकी प्रेरणा बताया था. सुंबुल ने बताया था कि सेट पर एक्टर उन्हें जन्नत के फूल नाम से बुलाते थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola