Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक पहनते हैं गोल्ड प्लेटेड जूते, कीमत जानकर इन 3 कंटेस्टेंट ने की चुराने की कोशिश!

बिग बॉस 16 में तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक अपना जादू चला रहे है. उनके क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है. लेटेस्ट प्रोमो में अब्दू अपने जूतों के बारे में बताते दिख रहे है, जो काफी कीमती है. कीमत जानकर कंटेस्टेंट के होश उड़ जाते है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई करस नहीं छोड़ रहे. तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक हर दिन खबरों में बने रहते है. उनकी क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार जाता है. टीना दत्ता भी उनपर लट्टू है. शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अब्दू अपने जूतों की कीमत बताते दिखे रहे है. उनके जूतों में गोल्ड लगा हुआ है और इसकी कीमत बहुत ज्यादा है.
बिग बॉस 16 का प्रोमो कलर्स ने पोस्ट किया है. इसमें अब्दू रोजिक, टीना दत्ता, अंकित और गौतम विग सब बात करते होते है. अब्दू से टीना उनके जूते लेते दिख रही है. अब्दू कहते है उनके जूते बहुत कीमती है. इसकी कीमत 40 हजार डॉलर का है. अंकित और गौतम विग उनके जूतों को देखकर कहते है कि इसमें तो सोना लगा हुआ है.
टीना दत्ता, अंकित और गौतम विग सभी जूते की कीमत जानकर शॉक्ड हो जाते है. वो लोग मजाक में अब्दू रोजिक से जूते चुराने की कोशिश करते है. अब्दू के जूतों में 24 कैरेट का गोल्ड लगा है. टीना भी उससे जूते मांगती दिखती है. जिसके बाद अब्दू उनसे जूते लेकर लेकर भागते है और अपने सामान में जाकर रख देते है. बिग बॉस 16 में तंजानिया के किली पॉल आए थे. उन्होंने एक टास्क के दौरान अब्दु राजिक और MC Stan के साथ रील बनाया था. इसके अलावा बिग बॉस 16 का पहला वीकेंड का वार होने वाला है. इसमें सलमान खान अब्दू के लिए एक तोहफा लेकर आने वाले है. बता दें कि आज शुक्रवार को वीकेंड का वार होगा.
जानें कौन है अब्दू रोजिक
अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. वो तजाकिस्तान के रहनेवाले हैं और वहां एक फेमस सिंगर और रैपर हैं. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हसबुल्ला से लड़ते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










