Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से आउट हुए अब्दु रोजिक! इस वजह से छोड़ना पड़ा शो
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jan 2023 2:44 PM
बिग बॉस अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जहां इन-दिनों फैंमिली वीक चल रहा है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले आए हैं. इसी बीच अब अब्दु रोजिक एक बार फिर बिग बॉस के घर को अलविदा कहेंगे. इस बार वह हमेशा के लिए आउट हो जाएंगे.
बिग बॉस के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते है. इस शो में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. इन-दिनों बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है. जिसमें अर्चना गौतम के भाई, साजिद खान की बहन के अलावा प्रियंका के भाई और शिव ठाकरे की मां आई है. सभी घर में अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं. अब शो को देखने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो अपने वन-लाइनर्स और मिलनसार स्वभाव से काफी लोकप्रिय हुए तजाकिस्तान मूल के गायक अब्दु रोजिक, जिन्हें छोटा भाईजान के नाम से भी जाना जाता है, वह एक बार फिर घर को अलविदा कह सकते हैं.
द खबरी ने एक पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है, अब्दु रोजिक 12 जनवरी को घर छोड़ देंगे. ट्वीट में लिखा था, “एक्सक्लूसिव #AbduRozik 12 जनवरी को #BiggBoss16 का घर छोड़ने के लिए तैयार है…वह अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शो को अलविदा कहेंगे. इस बार वह हमेशा के लिए बेघर हो जाएंगे”. फैमिली वीक में ही एक फेमस कंटेंट क्रिएटर गर के अंदर जाएंगे और अब्दु को साथ में लेकर आएंगे.
Exclusive #AbduRozik to leave #BiggBoss16 house on 12 Jan because of prior commitments, someone special will come to take him out and that will be end of journey for him
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 8, 2023
दरअसल द खबरी के एक और ट्वीट की मानें तो “#JustSul फेमस इंडियन कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन #AbduRozik के फैमिली मेंबर के तौर पर अंदर जाएंगे ताकि उन्हें इस फैमिली वीक के दौरान घर से बाहर निकाल सकें. #AbduRozik वापस एंट्री नहीं करेंगे.” फैंस इस खबर को देखकर काफी हताश हैं. उनका कहना है कि अब्दु के बिना शो में मजा नहीं आएगा…उनको रहना चाहिए”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब्दु शो के बाद काम कर लेना..अभी गेम खेल लो ये तुम्हारे लिए काफी बेहतर है”.
EXCLUSIVE #BiggBoss16#JustSul Famous Indian Content creator and comedian will go inside as Family member of #AbduRozik to bring him out of the house during this family week. #AbduRozik will not enter back. pic.twitter.com/aSX7qoGBig
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 9, 2023
Also Read: कभी रोड पर गाना गाकर पैसे कमाते थे अब्दु रोजिक, आज है करोड़ों के मालिक, जानिये उनका नेटवर्थ
बता दें कि अब्दु रोजिक ने बहुत कम समय में अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. अब्दु विभिन्न भाषाओं में गा सकते हैं. उन्होंने शो में जाहन्वी कपूर से माधुरी दीक्षित तक सबके लिए रोमांटिक गाना गाया है. अब्दु का जन्म 23 सितंबर 2003 को हुआ था, उनका असली नाम सावरिकुल मुहम्मदरोजिकी है. अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये के आस-पास है. वो तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और रैपर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










