कभी रोड पर गाना गाकर पैसे कमाते थे अब्दु रोजिक, आज है करोड़ों के मालिक, जानिये उनका नेटवर्थ

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन-दिनों अब्दु रोजिक धमाल मचा रहे हैं. फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा है. आज अब्दु एक दिन में लाखों की कमाई करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त था जब एक्टर रोड पर गाना गाते थे.

विज्ञापन
undefined

तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक इन-दिनों बिग बॉस 16 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. बहुत कम दिनों में उन्होंने ढेर सारी पॉपुलैरिटी हासिल की. हालाकि यहां तक पहुंचने के लिए अब्दु को काफी संघर्ष करना पड़ा. पहले वो रोड पर खड़े होकर गाना गाया करते थे.

विज्ञापन
undefined

अब्दु रोजिक विभिन्न भाषाओं में गा सकते हैं. उन्होंने शो में जाहन्वी कपूर से माधुरी दीक्षित तक सबके लिए रोमांटिक गाना गाया है. अब्दु का जन्म 23 सितंबर 2003 को हुआ था, उनका असली नाम सावरिकुल मुहम्मदरोजिकी है.

undefined

अब्दु रोजिक के चार भाई-बहन है. उन्हें रिकेट्स की बीमारी है. जिसकी वजह से उनकी लंबाई नहीं बढ़ पाई.

undefined

अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये के आस-पास है. वो तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और रैपर हैं.

undefined

अब्दु रोजिक के पास कई महंगी गाडियां है. इसमें Rolls Royce, Mercedes Benz है. रोल्स रॉयस के मालिक अब्दु ने इसका नंबर प्लेट कस्टेमाइज्ड करवाकर अपने नाम का बनवाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola