ePaper

Bigg Boss 15: शिविन नारंग नहीं होंगे सलमान खान के शो का हिस्सा, अटकलों पर चुप्पी तोड़ बताया सच

Updated at : 19 Nov 2021 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: शिविन नारंग नहीं होंगे सलमान खान के शो का हिस्सा, अटकलों पर चुप्पी तोड़ बताया सच

बिग बॉस 15 में टीवी एक्टर शिविन नांरग इंट्री नहीं ले रहे हैं. एक्टर ने खुद इस बारे में एक पोस्ट लिखकर फैंस को जानकारी दी है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा के साथ ही जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. प्यार, मोहब्बत के साथ -साथ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई भी हो रही है. मेकर्स इसे और दिलचस्प बनाने के लिए बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड इंट्री करवा रही है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि शो में टीवी एक्टर शिविन नांरग शो में इंट्री लेने वाले है. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 15 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो और भी ज्यादा धमाकेदार होते जा रहा है. सलमान खान के शो में शिविन नांरग की इंट्री को लेकर इंटरनेट पर खबरें चल रही थी. अब इसपर एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वो इसका हिस्सा नहीं है.

https://www.instagram.com/p/CWSUrlPI4jZ/

शिविन नांरग ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, मेरे बिग बॉस 15 में जाने की खबर मुझे मालूम चली है. मैं दर्शकों समेत सभी को ये बताना चाहूंगा कि मैं शो में नजर नहीं आऊंगा. मैं शो के सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं देता हूं.

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1461393825721503745

गौरतलब है कि शिविन नांरग को लेकर चर्चा हो रही थी कि वो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकते है. हालांकि अब ये खबर महज अफवाह ही निकली. वहीं, फैंस ये जानकर जरुर थोड़ा अपसेट हुए होंगे. अगर शिविन बिग बॉस 15 में जाते तो फैंस को तेजस्वी प्रकाश और एक्टर के बीच केमिस्ट्री देखने को मिलती.

Also Read: क्या सिद्धांत चतुर्वेदी को अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा कर रही डेट? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

बता दें कि शिविन और तेजस्वी प्रकाश के अफेयर की चर्चा थी. हालांकि दोनों में से कभी किसी ने इस बारे में कुछ कहा नहीं. बता दें कि कुछ समय पहले शो में राकेश बापट घर में आए थे. हालांकि अब वो शो से बाहर हो चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola