Bigg Boss 15: सलमान खान के शो से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, इस वजह से होना पड़ा एलिमिनेट

'बिग बॉस 15' से कंटेस्टेंट अकासा सिंह का सफर खत्म होने वाला है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो सिंगर को शो को अलविदा कहना पड़ेगा.
Bigg Boss 15: ‘बिग बॉस 15‘ के घर में दर्शकों को जबरदस्त लड़ाई के साथ- साथ पूरा ड्रामा देखने को भी मिलता है. सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट कुछ ना कुछ हंगामा करते दिख ही जाते है. वीकेंड का वार में हर बार कंटेस्टेंट घर छोड़कर जाता है और इस बार अकासा सिंह की बारी है. शो को वो अलविदा कह सकती है.
बिग बॉस 15 से पिछली बार विधि पांड्या और डोनल बिष्ट का पत्ता कटा था. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस बार बिग बॉस के घर में अकासा सिंह का सफर खत्म होने वाला है. द खबरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया, जिसके मुताबिक अकासा सिंह को ‘बिग बॉस 15’ से बाहर कर दिया गया है. उन्हें कथित तौर पर सबसे कम वोट मिले और इसलिए उन्हें शो छोड़ना पड़ा.
https://www.instagram.com/p/CVpObefPjaC/
अकासा सिंह एक सिंगर और परफॉर्मर हैं और उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत में एक गाना भी गाया था. उनके पॉपुलर गानों में नागिन, खींच मेरी फोटो और ऐथे आ शामिल है. वो एक्टिंग भी कर चुकी है और संस्कार-धरोहर अपनों की, पहरेदार पिया की और कर्ण संगिनी जैसे शोज में नजर आ चुकी है.
https://www.instagram.com/tv/CVo_TZnjRPf/
वहीं, वीकेंड के वार में कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपने फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान कैट ने सलमान से खुद की तारीफ करने के लिए कह दिया. हालांकि सलमान ने उनकी दिल खोलकर तारीफ भी की. वहीं, एक्ट्रेस के एक जोक पर उन्हें बिल्कुल हंसी नहीं आई, जिसपर रोहित उनसे गुजारिश करते है कि वो प्लीज हंस दे.
बिग बॉस 15 में राजीव अदातिया की वाईल्ड कार्ड इंट्री हो चुकी हैं और मेकर्स गेम में नया ट्विस्ट लेकर आने वाले है. राजीव के बाद शो में अन्य वाइल्डकार्ड्स के भी आने की उम्मीद है. बता दें कि राजीव पहले से ही शमिता शेट्टी को जानते है और वो उन्हें अपनी राखी बहन मानते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




