ePaper

Bigg Boss 15: टिकट टू फिनाले टास्क में शमिता शेट्टी और राखी सावंत में हुई धक्का मुक्की, एक दूसरे को कहा 'अंधा'

Updated at : 23 Dec 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: टिकट टू फिनाले टास्क में शमिता शेट्टी और राखी सावंत में हुई धक्का मुक्की, एक दूसरे को कहा 'अंधा'

बिग बॉस 15 के घर में इन-दिनों टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है. टास्क के दौरान राखी सावंत और शमिता शेट्टी में जमकर धक्का-मुक्की हुई. दोनों ने एक दूसरे को अंधा तक कह दिया.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. शो में जबसे वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है, तबसे घर में काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. घर में इस समय टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है. जिसमें सभी कंटेस्टेंट जीत के लिए एक दूसरे से लड़ते झगड़ते आगे बढ़ रहे हैं. टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर घर में दो टीम बन गई हैं. रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी और उमर रियाज करण कुंद्रा को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे लोग तेजस्वी को सपोर्ट कर रहे हैं. पिछले एपिसोड में करण और तेजस्वी की जबरदस्त लड़ाई हुई थी.

बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच फिनाले टास्क को लेकर रिश्तों में खटास आ गई है. टिकट टू फिनाले का टास्क फिर से बड़े झगड़ों की जगह ले रहा है. पिछले एपिसोड में प्रतियोगियों के बीच भारी लड़ाई के बाद अब शमिता शेट्टी ने राखी सावंत पर अपना आपा खो दिया. लड़ाई के दौरान शमिता और राखी एक दूसरे को ‘अंधा’ कहते हैं. जिसके बाद शमिता कहती है कि, वे ‘तू मत चढ़’ कहकर चिल्लाते हैं और फिर शमिता राखी को धक्का देती है. निशांत शमिता को वापस पकड़ने की कोशिश करता है और लड़ाई आगे बढ़ने से पहले घरवाले बीच-बचाव करते हैं. राखी ने बिग बॉस को इंसाफ की गुहार लगाई.

https://www.instagram.com/p/CX0LkcBFxje/

दरअसल राखी ने टास्क के दौरान पहले ही देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल के प्रति अपना पक्षपात दिखाया था. राखी ने देवोलीना को विजेता घोषित कर दिया. जिसके बाद शमिता शेट्टी भड़क गई और राखी को आड़े हाथों लेते हुए कहती हैं कि, “लोग आपको देख रहे हैं.. वो कंट्रोल कर रही है तेरेको.”

Also Read: Bigg Boss 15: करण तेजस्वी में हुई जबरदस्त लड़ाई, टिकट टू फिनाले को लेकर दोनों के रिश्ते में आई दरार

टास्क से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते भी बिगड़ते हैं. करण निशांत भट से शिकायत करता है कि तेजस्वी ने उससे कहा कि वह उससे कभी प्यार नहीं करती. करण यह कहते हुए टूट जाता है, ‘ऐसा हमेशा मेरे साथ ही क्यों होता है?’. प्रोमो में बिग बॉस कंटेस्टेंट को डांटते भी है. बिग बॉस उनसे कहते हैं, ‘ऐसा कभी नहीं हुआ कि गेम बिग बॉस के खिलाफ गया हो. यह सुनकर घरवाले शॉक्ड हो जाते है.

Also Read: Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee ने प्रतीक सहजपाल से अपने प्यार का किया इजहार, कही दिल की बात

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola