Bigg Boss 15: राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर किया चौंकानेवाला खुलासा, सामने आया लेटेस्ट VIDEO

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राखी सावंत बिग बॉस 15 का टिकट टू फिनाले जीत लिया है. लेकिन जब से उन्होंने पति रितेश के साथ घर में एंट्री की है तब से लगाातार सुर्खियों में छाई हुई हैं.

विज्ञापन

राखी सावंत (Rakhi Sawant) बिग बॉस 15 का टिकट टू फिनाले जीत लिया है. लेकिन जब से उन्होंने पति रितेश के साथ घर में एंट्री की है तबसे लगाातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब कलर्स टीवी शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि उनके पति रितेश उनके बगल में बैठना भी नहीं चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी राज के खुलने का डर है इसलिए वो छुप के बैठा है.

विज्ञापन

इस प्रोमो में रश्मि ने पूछा, “तूने क्या ऐसी ही शादी कर ली.” राखी ने कबूल किया, “मैं मैनेज कर रही हूं.” अपनी पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, “रवीना ने एक नाम का जिक्र किया था और मुझे लगा कि वह आ गई है.” दरअसल पिछले दिनों रवीना टंडन शो में आई थी और उन्होंने रितेश का साथ प्रैंक किया था. उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड होने का दावा किया था. हालांकि यह बस एक मजाक था.

राखी सावंत ने कहा, “इसलिए तो चुप बैठा था, दो साल बाहर नहीं आया. उधर भी रखेगा, इधर भी रखेगा तो कैसे चलेगा.” रश्मि कहती हैं कि, “मतलब तू बाहर जाके भी बिग बॉस खेलेगी.” राखी कहती हैं कि, “मेरा बिग बॉस खत्म होता ही नहीं होता.”

बता दें कि राखी सावंत ने सबसे पहले रितेश के बारे में बताया था जब वह बिग बॉस 14 में एक कंटेस्टेंट थीं. उन्होंने जुलाई 2019 में उनसे शादी की, लेकिन अपनी पहचान को सबसे लंबे समय तक सीक्रेट रखने का फैसला चुना. आखिरकार, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसे अपनी शादी से पहले इस बारे में पता नहीं था.

Also Read: रुबीना दिलाइक को प्रोड‍्यूसर ने दिया था 16 लाख का धोखा, मजबूरी में बेचना पड़ा था घर

वहीं हाल ही में रितेश की पहली पत्नी की तसवीरें वायरल हुई थीं. बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया बिहार की पश्चिम चंपारण की रहने वाली है. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ से बातकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनका कहना है कि साल 2014 में उनकी शादी हुई थी. जिसके बाद पिछले साल उन्हें एक बेटा भी हुआ है. महिला का कहना है कि वह 2017 में अपने पति से अलग हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola