Bigg Boss 15: इस हफ्ते घर से नहीं हुआ कोई एलिमिनेट, करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजपाल से मांगी माफी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2021 10:58 AM
'बिग बॉस 15' में इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं हुआ है. वीकेंड के वार में सलमान खान ने सिंबा नागपाल का नाम लिया था, लेकिन बाद में कहा कि वह सेफ है और इस हफ्ते बिग बॉस का घर छोड़कर कोई नहीं जा रहा है.
बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, किसे पता है. इस बार के सीजन में अभी से ही घरवालों में लड़ाई झगड़े होते दिख रहे हैं. जहां पिछले हफ्ते एक टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजपाल को पटक दिया था. जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. जिसके बाद करण शो में रोते हुए दिखाई दिए और उन्होंने प्रतीक से अपनी गलती को लेकर माफी भी मांगी थी.
यही नहीं इस बार के वीकेंड के वार में सलमान ने जय भानूशाली की भी क्लास लगाई, उन्होंने कहा कि वो अपनी इमेज बचाने में इतना क्यों जुटे हुए हैं? सलमान कहते हैं कि यह बिग बॉस का खेल है और यह कोई जुआ नहीं है. जिसपर जय कहते है कि उन्हें पैसे खोने का डर था (टास्क के दौरान) और उन्होंने कभी पैसे का खेल नहीं खेला है.
Also Read: बिग बॉस 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से किया अपने प्यार का इजहार, कहा- पसंद करता हूं
https://www.instagram.com/p/CVcHga6FQot/
इस हफ्ते करीब 8 लोग घर से बेघर होने के लिए एलिमिनेट हुए थे. जिसमें माइशा अय्यर, ईशान सहगल, सिंबा नागपाल, उमर रियाज, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियान शामिल है.
जिसके बाद सलमान खान ने आखिर में सिंबा नागपाल का नाम लिया. इसे सुनकर सभी घरवाले डर गए और इमोशनल हो गए. सलमान ने सिंबा से कहा कि इस हफ्ते उन्होंने अच्छा खेला है. लेकिन क्या कर सकते है, सभी की चाभी जनता के हाथ में हैं. जिसके बाद सिंबा मायूस हो जाते है. लेकिन बाद में सलमान खान ने कंटेस्टेंट को तोहफा दिया और बताया कि वीकेंड कोई एलिमिनेट नहीं होगा
आपको बता दें कि इस बार का बिग बॉस काफी मजेदार और इंटरटेनिंग है. एक तरफ जहां मायशा अय्यर और ईशान की जोड़ी दर्शकों को इंटरटेन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा और तेजस्वी की भी ट्यूनिंग दर्शकों को खूब लुभा रही है. जय भानुशाली, शमिता शेट्टी सहित कई कंटेस्टेंट्स दर्शकों के चहेते बने हुए हैं. वहीं मिड वीक में पहले ही दो कंटेस्टेंट विधि पांड्या और डॉनल बिष्ट बाहर हो चुकी हैं.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










