Bigg Boss 14 Day 5 Updates : सिद्धार्थ का दिल जीतकर इम्यूनिटी पानेवाली दूसरी कंटेंस्टेंट बनीं निक्की तम्बोली, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
Bigg Boss 14 Day 5 LIVE Updates, Bigg Boss October 8 Episode 2020, LIVE Streaming Online : बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. आज घर में कंटेंस्टेंट्स का पांचवा दिन है. अभिनव शुक्ला इम्यूनिटी पाने वाले पहले सदस्य बन गए हैं. वहीं बिग बॉस ने उन्हें ऑफर दिया कि वह इम्यूनिटी के बदले अपनी पत्नी रुबीना को घर के अंदर आने का मौका दे सकते हैं. हालांकि अभिनव ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया. बिग बॉस के अगले आदेश तक रुबीना गार्डन एरिया में रहेंगी. वहीं दूसरी इम्यूनिटी पाने के लिए जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, सारा गुरपाल, और निक्की तम्बोली को सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला को इंप्रेस करना है. अब देखना इन चारों हसीनाओं में से इम्यूनिटी किसे मिलती है ? यहां देखें LIVE Updates
निक्की और पवित्रा की तीखी बहस जारी, तीनों सीनियर्स से भिड़ गई रुबीना
बाथरूम की सफाई को लेकर निक्की तम्बोली और पवित्रा पुनिया के बीच तीखी बहस होनेवाली है. वहीं रुबीना दिलैक की घर में इंट्री हो चुकी हैं. आनेवाले एपिसोड में रुबीना घर के तीनों सीनियर्स हिना खान , सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान से पंगा लेती दिखेंगी. हिना खान उन्हें कुछ सामान देने से साफ इंकार कर देगी.
पवित्रा पुनिया ने राहुल को थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली
पवित्रा ने राहुल को जाकर कहा कि उन्होंने बाथरूम साफ नहीं किया है. वह जाकर साफ कर लें. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. उन्होंने कहा कि आपने कल सब्जी अच्छी नहीं बनाई थी, मैंने कुछ कहा. पवित्रा जहां बाथरूम की सफाई को लेकर राहुल पर भड़कती नजर आईं, वहीं राहुल उनके खाना बनाने को लेकर भड़कते दिखे. इसके बाद पवित्रा पुनिया ने राहुल को थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली.
बिग बॉस ने दिया मौका
बिग बॉस ने रुबीना को मौका दिया कि वह आनेवाले टास्क में हिस्सा न लें और घर के अंदर आ जायें. वह नॉमिनेटिड कंटेंस्टेंट में से एक होगी. रुबीना ने बिग बॉस के ऑफर को स्वीकार किया.
जैस्मिन और रुबीना को बिग बॉस ने लगाई फटकार
बिग बॉस ने जैस्मिन और रुबीना को फटकार लगाते हुए कहा कि, आप दोनों को यह कहते हुए सुना गया कि उन्हें अपनी जरूरत की सामान नहीं देना चाहते हैं. वह उन्हें खराब और बदसूरत दिखाना चाहते हैं. बिग बॉस ने कहा कि हम आपको इस सीजन में लाए है, हम क्यों ऐसा चाहेंगे कि आपको किसी भी तरह की परेशानी हो. सारे फैसले आप सभी ने लिए हैं. फिर इसके लिए बिग बॉस कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने किसी भी कार्य और फैसले में दखलअंदाजी नहीं की है. हालांकि दोनों ने अपनी अपनी सफाई पेश की.
फिर रो पड़ी जैस्मिन
जैस्मिन को क्रीम नहीं मिल रही है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर असर पड़ा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से घरवाले सामान को लेकर एकदूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. रुबीना भी सामान न मिलने की वजह से परेशान होती दिखीं.
चटनी को लेकर भिड़े राहुल वैद्य और जान सानू
राहुल वैद्य इस बात पर भड़कते नजर आए कि जान सानू ज्यादा चटनी खा रहे हैं. उन्हें लिमिट में खाने की हिदायत दी. जिसके बाद राहुल भड़क गए. निशांत, जान सानू का समर्थन करते दिखे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए