Devoleena Bhattacharjee की होगी Bigg Boss 14 में इंट्री, बदलेगा रिश्तों का समीकरण

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 14, Devoleena Bhattacharjee in bigg boss, Devoleena Bhattacharjee instagram photos: बिग बॉस सीजन 14 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले यह खबर आयी थी कि एज़ाज़ खान इस शो को अपनी फिल्मों के कमिटमेंट की वजह से छोड़कर जा रहे हैं. कुछ दिन ही हुए हैं जब विकास गुप्ता स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की वजह से बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं. दो प्रतियोगियों के अचानक से शो से चले जाने की वजह से बिग बॉस के मेकर्स जल्द ही शो में एंट्री करवाने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री देबोलिना भट्टाचार्य शो में बतौर प्रतियोगी एंट्री करने वाली हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 14 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले यह खबर आयी थी कि एज़ाज़ खान इस शो को अपनी फिल्मों के कमिटमेंट की वजह से छोड़कर जा रहे हैं. कुछ दिन ही हुए हैं जब विकास गुप्ता स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की वजह से बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं. दो प्रतियोगियों के अचानक से शो से चले जाने की वजह से बिग बॉस के मेकर्स जल्द ही शो में एंट्री करवाने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री देबोलिना भट्टाचार्य शो में बतौर प्रतियोगी एंट्री करने वाली हैं.

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो देबोलिना फिलहाल क्वारन्टीन में है और वह जल्द ही बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली हैं. बिग बॉस 13 का भी देबोलिना हिस्सा रही थी. देबोलिना हाल ही अपने शो साथ निभाना साथिया को लेकर सुर्खियों में थी. बता दें कि देवोलीना ने 2011 में संवारे सबके सपने प्रीतो में बानी के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी. जून 2012 में, देवोलीना को रातों-रात फीमेल लीड गोपी मोदी के रूप में साथ निभाना साथिया में लिया गया, उन्‍होंने जिया मानेक को रिप्‍लेस किया था. 2019 में उन्होंने एक कंटेंटस्‍टेंट के तौर पर बिग बॉस 13 में इंट्री की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवोलीना बिग बॉस के सीजन 13 में इंट्री करनेवाली दूसरी सबसे महंगी कंटेंस्‍टेंट थीं. उन्‍हें 15 लाख की फीस मिली थी.

बिग बॉस का यह सीजन बाकी सीजनों से बिल्कुल अलग रहा है।यह पहली बार होगा जब फिनाले में एक महीने का कम वक्त बचा है और शो में नए प्रतियोगी की एंट्री हो रही है। बिग बॉस के घर में रुबिना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, राखी सांवत,अली गोनी,अर्शी खान ,राहुल वैद्य प्रतियोगी के तौर पर फिलहाल घर में मौजूद हैं.

बता दें कि हाल ही में जैस्मिन कम वोटों की वजह से बेघर हो गईं थी. जैस्मीन भसीन टीवी का पॉपुलर चेहरा है. उन्‍होंने ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन 4’ जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. लेकिन उनके प्रशंसकों का समर्थन उन्हें इस बार नहीं बचा सका और कम वोटों के कारण उन्हें बाहर भेजना पड़ा था.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola