Urvashi Rautela Net Worth: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चलीं, फिर भी उर्वशी रौतेला हैं करोड़ों की मालकिन, जानें इनकम सीक्रेट्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Feb 2025 8:25 AM

विज्ञापन

Urvashi Rautela Net Worth

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी ग्लमैरस तसवीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस का आज 31वां जन्मदिन है. चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा कहां से कमाई करती है.

विज्ञापन

Urvashi Rautela Net Worth: उर्वशी रौतेला आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2015 में एक्ट्रेस ने मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था. उर्वशी ने साल 2013 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा. उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी मूवीज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह लव डोज, गाल बन गई, तेरी लोड वे, डूब गए म्यूजिक वीडियोज से भी काफी पॉपुलर हुई है. हालांकि उनकी कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जो सुपरहिट हुई है. हालांकि फिर भी उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. आइये आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

उर्वशी रौतेला की नेट वर्थ

उर्वशी रौतेला एक ग्लोबल आर्टिस्ट है और वह एक्टिंग के अलावा रैंप वॉक, फोटोशूट, कोलैबोरेशन से तगड़ी कमाई करती है. जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 250 करोड़ रुपये है. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 236 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 72.6 फॉलोअर्स है और वह सिर्फ 74 लोगों को फॉलो करती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर किसी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए तगड़ी फीस लेती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डाकू महाराज में अपने 3 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी. इसके अलावा उन्होंने ‘स्कंद’ में 3 मिनट के’कल्ट मामा’ आइटम सॉन्ग के लिए 3 करोड़ रुपये लिए.

उर्वशी रौतेला के पास हैं ये लग्जरी कारें

उर्वशी रौतेला एक लैविश लाइफस्टाइल जीती है. उनके पास 1.83 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 3.5 करोड़ रुपये की फेरारी पोर्टोफिनो, 1.71 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 6 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, ऑडी क्यू 7 सहित कई अन्य महंगी और लग्जरी कारें हैं.

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Prabhat Khabar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola