Shilpi Raj New Bhojpuri Song Janua Villen: शिल्पी राज की आवज में वायरल हुआ ‘जनूवा विलेन’, आस्था सिंह के ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Jan 2026 5:03 PM

विज्ञापन

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना जनूवा विलेन, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Janua Villen: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘जनूवा विलेन’ आज, 14 जनवरी 2026 को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. गाने की कहानी में धोखा, टूटे दिल और इमोशन्स को बेहद असरदार तरीके से दिखाया गया है, जिससे दर्शक खुद को इससे आसानी से जोड़ पा रहे हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Janua Villen: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘जनूवा विलेन’ रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना आराध्या फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो को 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह और एक्टर रौनक रावत अपनी शानदार केमिस्ट्री और दमदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

शिल्पी राज की आवाज ने बनाया गाने को खास

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी दमदार और दिल को छू लेने वाली आवाज से इस गाने में जान डाल दी है. ‘जनूवा विलेन’ की थीम आम रोमांटिक गानों से हटकर थोड़ी इंटेंस है, जो इसे बाकी भोजपुरी गानों से अलग बनाती है. गाने का म्यूजिक काफी कैची है, जो पहली बार सुनते ही दिमाग में बस जाता है. वहीं, इसके बोल कहानी को और भी असरदार बनाते हैं। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

आस्था सिंह के ठुमकों ने जीता दिल

‘जनूवा विलेन’ में एक्टर रौनक रावत और एक्ट्रेस आस्था सिंह जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आते हैं. वीडियो में आस्था सिंह रेड कलर के क्रॉप टॉप और जींस में बेहद ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं, जबकि रौनक रावत ब्लैक ब्लेजर और पैंट में स्टाइलिश अवतार में नजर आते हैं.

गाने की कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्यार के नाम पर भरोसा तोड़ा जाता है. एक्ट्रेस अपने ‘जनूवा’ से बेइंतहा मोहब्बत करती है, लेकिन वक्त के साथ उसे एहसास होता है कि वही इंसान उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा विलेन है.

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग: जनूवा विलेन
  • सिंगर: शिल्पी राज
  • लिरिक्स: प्रिंस प्रियदर्शी
  • म्यूजिक डायरेक्टर: प्रियांशु सिंह
  • कास्ट: आस्था सिंह, रौनक राजपूत
  • वीडियो: पैराडाइज प्रोडक्शन
  • डायरेक्टर: रौनक रावत
  • एडिटर: सिद्धार्थ श्रॉफ
  • DOP: वजीर Artr
  • DI: रोहित सिंह
  • लाइन प्रोडक्शन: अमित सैनी
  • प्रोड्यूसर: बंटी यादव
  • कंपनी लेबल: आराध्या फिल्म्स
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

Report- Anushka Singh

यह भी पढ़ें- Goldi Yadav New Bhojpuri Song Aankhi ke putraiya: ‘आंखी के पुतरिया’ में गोल्डी यादव की आवाज ने जीता दिल, काजल केशरी के रोमांस ने बढ़ाई धड़कन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola