शिल्पी राज का ‘4 के होली ह’ गाना रिलीज, रंग-गुलाल के बीच दिखा निशा पांडे का ग्लैमरस अंदाज
Published by : Aniket Kumar Updated At : 07 Feb 2026 6:58 AM
शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना 4 के होली ह
Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की शुरुआत रंगीन अंदाज में हो चुकी है. विजय चौहान और शिल्पी राज का नया होली गीत ‘4 के होली ह’ रिलीज होते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जानिए गाने की टीम और सिंगर के बारे में…
Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी गानों की धूम तेज हो जाती है. इसी बीच सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज अपनी मधुर आवाज में नया होली स्पेशल गाना ‘4 के होली ह’ लेकर आए हैं. रिलीज के साथ ही यह गाना फेस्टिव मूड बनाने लगा है. इस गाने को दर्शक एम म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.
सफेद सूट में एक्ट्रेस का कातिलाना लुक
‘4 के होली ह’ में मस्ती भरे बोल, तेज बीट्स और रंगों से भरे सीन देखने को मिलते हैं, जो होली के माहौल को और भी खास बना देते हैं. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस निशा पांडे सफेद सलवार सूट में दिखाई देती हैं, जो अपनी खूबसूरती और एनर्जेटिक डांस से स्क्रीन पर अलग ही जान डाल दी है. वहीं सिंगर विजय चैहान भी सफेद कुर्ता पजामा में शानदार एक्सप्रेशंस के साथ गाने को और भी मजेदार बना रहे हैं. रंग-गुलाल और होली के उत्साह के बीच यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
विजय चौहान साथ निशा का जबरदस्त केमिस्ट्री
गाने में निशा फोन पर अपने ऑनस्क्रीन प्रेमी (विजय चौहान) से होली पर मिलने की बात करती नजर आती हैं.एक्ट्रेस प्यार भरे अंदाज में पूछती हैं कि मिलने कब आएंगे और उनके लिए क्या गिफ्ट लाएंगे. इसके साथ ही वह गोर गालों पर अबीर लगाने की बात कहकर होली का रोमांटिक माहौल बना देती हैं. इसी बीच सिंगर मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं और होली की मस्ती, कपड़ों और रंगों का जिक्र करते हुए गाने को और चटपटा बना देते हैं. यही हल्की-फुल्की नोकझोंक और रंगीन माहौल इस गाने को होली प्लेलिस्ट के लिए परफेक्ट बना रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ रहा है.
यहां सुनें पूरा गाना
गाने के पीछे की टीम
सॉन्ग – 4 के होली ह
सिंगर – शिल्पी राज और विजय चौहान
लिरिक्स – अभिनव प्रताप सिंह
म्यूजिक डायरेक्टर – सरगम आकाश
डीओपी – रवि कुमार
वीडियो डायरेक्टर – हनी पांडे
वीडियो एडिटर – जितेंन्द्र जीतू
डीआई – विशाल प्रजापति
एक्ट्रेस – निशा पांडे
प्रोड्यूसर – माधवी पांडे
लेबल – एम म्यूजिक भोजपुरी
यह भी पढे़: खुशी कक्कड़ का गाना ‘सलवारवा’ रिलीज, होली अंदाज में एक्ट्रेस मुस्कान ने बिखेरा जलवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










