Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग 'जागी ए बाबा' सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Jul 2025 9:40 AM
Bhojpuri: सावन से पहले पवन सिंह का भक्ति सॉन्ग 'जागी ए बाबा' फिर हुआ वायरल. अबतक इस गाने ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस गीत के बारे में सबकुछ.
Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. त्योहार हो या मौसम, हर मौके पर उनका एक खास गाना जरूर आता है. सावन के महीने की शुरुआत से पहले एक बार फिर उनका पिछला साल का सुपरहिट भक्ति सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसका टाइटल ‘जागी ए बाबा’ है. अबतक इस गाने ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं.
पवन सिंह हुए शिव भक्ति में लीन
यह गाना 24 जुलाई 2024 को जेपी स्टार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक इसे 1.8 करोड़ (18,236,257) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने में पवन सिंह और उनकी को-सिंगर शिवानी सिंह की आवाज ने भोलेनाथ की भक्ति को एक नई ऊंचाई दी है.
इस वीडियो में पवन सिंह पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आते हैं. उनके साथ अभिनेत्री इशानी घोष भी दिखाई दी हैं, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने को डायरेक्ट किया है दीपांश सिंह ने और कोरियोग्राफी की है विक्रम राजपूत ने.
नया सावन स्पेशल गाना
अब जब सावन 2025 शुरू होने जा रहा है, पवन सिंह फिर से तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए बोलबम सॉन्ग ‘हरियर चूड़िया खातिर’ की एक झलक शेयर की है. उन्होंने लिखा, “लेके आ रहल बाड़न नया भजन – ‘Hariyar Choodiya Khatir’, जल्दिए आवत बा!” हालांकि, यह गाना आज सुबह रिलीज कर दिया गया है, जिसने महज 2 घंटे में 50 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.
यह भी पढ़े: Bhojpuri: नीलकमल सिंह के ‘कांवर करे लच लच’ ने सावन से पहले मचाई धूम, भक्ति में झूमे शिवभक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










