Saree Ke Plate: गर्दा उड़ा रहा है खेसारी-शिल्पी राज का ‘साड़ी के प्लेट’ गाना, यूट्यूब पर बटोरे लाखों व्यूज

Updated:
विज्ञापन

Saree Ke Plate: खेसारी लाल यादव का ‘चुम्मा चुम्मा’ गाने के बाद नया गाना साड़ी के प्लेट रिलीज हुआ है, जिसे खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस कनिष्का ने फिल्माया है. गाने को शिल्पी और खेसारी ने गाया है.

विज्ञापन

Saree Ke Plate: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ‘चुम्मा चुम्मा’ गाना इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रहा हैं. गाने के एल्बम में खेसारी लाल यादव आकांक्षा पूरी के साथ जमकर थिरकते नजर आए हैं. अब इसका बुखार दर्शकों के सिर से उतरा भी नहीं था कि गायक-एक्टर ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल ‘साड़ी के प्लेट’ है. इस गाने में खेसारी और कनिष्का की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव नया गाना रिलीज

खेसारी लाल यादव ने बीते दिन अपने नए गाने का पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. और आज 15 अक्टूबर को यह गाना आर जे म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. वहीं गाने के एल्बम में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस कनिष्का की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है.

साड़ी के प्लेट के बारे में

खेसारी लाल यादव के नए गाने साड़ी के प्लेट के बोल गीतकार डीके दीवाना ने लिखे और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है. वहीं, गाने का वीडियो लक्की विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है. गाने को खेसारी और एक्ट्रेस कनिष्का ने जबरदस्त तरीके से फिल्माया है. दर्शकों को खेसारी लाल यादव यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर भी इस गाने ने 287 व्यूज और 54 हजार लाइक्स बटोर लिए हैं.

खेसारी लाल यादव का वर्क फ्रंट

खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा राम की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है. फिल्म में खेसारी एक सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, के के गोस्वामी, विनोद मिश्रा, संजय महानंद, सुबोध सेठ, वीणा पाण्डेय, निशा तिवारी, अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. इससे पहले खेसारी फिल्म अपराधी में नजर आए थे.

Also Read: Chumma Chumma Song: भोजपुरी गाना चुम्मा-चुम्मा ने पार किया 10 मिलियन, खेसारी लाल यादव और आकांक्षा लगा रही पानी में आग

Also Read: खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola