देसी तड़के के साथ आया ‘दुनो हाथे कमर धरा’, राकेश मिश्रा – नीतू यादव की जोड़ी छाई

Updated:
विज्ञापन

राकेश मिश्रा और नीतू यादव, फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राकेश मिश्रा का गाना ‘दूनो हाथे कमर धरा’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. नीतू यादव के साथ उनका वीडियो मजेदार है. गाने का म्यूजिक, डांस और देसी अंदाज इसे तेजी से हिट बना रहा है.

विज्ञापन

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. लोकगीत ‘दुनो हाथे कमर धरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ है. वीडियो में सिंगर-एक्टर राकेश मिश्रा ने अपनी खास आवाज में गाया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीडियो पर 293K व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ रहा है.

विज्ञापन

राकेश मिश्रा और नीतू यादव की शानदार केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ नीतू यादल नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी आकर्षक लग रही है. राकेश मिश्रा जहां अपने एनर्जेटिक स्टाइल से दर्शकों को बांधते हैं. वहीं नीतू यादव ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से गाने को और भी खास बना दिया है. इस लोकगीत के बोल और संगीत प्रकाश बारूद ने तैयार किए हैं. वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं.

गाने का वीडियो

निर्माताओं और कलाकारों ने जताई खुशी

इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा दर्शकों को बेहतर और क्वालिटी कंटेंट देने की रहती है. उन्होंने बताया कि इस गाने में तकनीक और क्रिएटिविटी दोनों का खास ध्यान रखा गया है. राकेश मिश्रा की आवाज में एक अलग जादू है. वहीं राकेश मिश्रा ने भी इस गाने को अपने दिल के करीब बताया और कहा कि नीतू यादव के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा. उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही प्यार देंगे, जितना मेरे पिछले गानों को दिया है. नीतू यादव ने भी गाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गाना सुनने के साथ-साथ देखने में भी काफी एंटरटेनिंग है. उन्होंने दर्शकों का आभार जताया कि गाने को इतना प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola