Pawan Singh Third Marriage: पवन सिंह ने चांदनी सिंह संग की शादी, भोजपुरी एक्ट्रेस के PRO ने बताई सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Third Marriage

Pawan Singh Third Marriage

Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह संग शादी कर ली है. उनके पीआरओ ने इसपर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की पॉपुलैरिटी इतनी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. पवन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. खबर आ रही है कि ज्योति सिंह के रहते हुए उन्होंने चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह संग तीसरी शादी कर ली है. इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस मामले पर रिएक्ट किया और इसे पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया.

क्या पवन सिंह ने ज्योति सिंह संग कर ली है तीसरी शादी

शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा, “पवन सिंह और चांदनी की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है. चांदनी का पूरा ध्यान इस वक्त सिर्फ अपने करियर पर है. वह अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट्स में बिजी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इस तरह की अफवाहें फैलाना न सिर्फ गलत है बल्कि दूसरे को अन्कम्फर्टबल करने वाली बात है.

पवन सिंह संग क्यों जुड़ा चांदनी का नाम

चांदनी सिंह और पवन सिंह के अफेयर की रूमर्स तक उड़ी, जब एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार के जन्मदिन में पहुंची थी. उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. उन्हें पार्टी में पवन के परिवार के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया था. हालांकि अब पीआरओ ने साफ कर दिया है कि जब वह शादी करेंगी या उनका कोई बॉयफ्रेंड होगा, तब वह जरूर इसे ऑफिशियल करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि शादी के रूमर्स बस दोनों स्टार्स को बदनाम करने के लिए किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सबके सामने फूट-फूट के रोए पवन सिंह, पहली पत्नी के मां-बाप को देख बोले- ‘मैंने तुम्हारी खुशी छीन ली…’

यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का कार्यक्रम में अचानक टूटा स्टेज, VIDEO देख आपके उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola