Pawan Singh Sorry Sorry Bhojpuri Song: पवन सिंह का शर्टलेस लुक और काजल राघवानी संग जबरदस्त रोमांस, ‘सॉरी सॉरी’ ने 100M क्लब में की धमाकेदार एंट्री

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Sorry Sorry Bhojpuri Song

पवन सिंह सॉरी सॉरी भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Sorry Sorry Bhojpuri Song: पवन सिंह और काजल राघवानी का 9 साल पुराना भोजपुरी गाना ‘सॉरी सॉरी’ एक बार फिर ट्रेंड में है और YouTube पर 100 मिलियन व्यूज पार लिए हैं. जानिए इसकी खासियत और टीम की बाकी डिटेल्स.

विज्ञापन

Pawan Singh Sorry Sorry Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के गाने हमेशा ही रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. फैंस न सिर्फ उनके नए गानों का इंतजार करते हैं, बल्कि पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘सॉरी सॉरी’, जिसने हाल ही में YouTube पर 100 मिलियन व्यूज का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. इस गाने के वीडियो में पवन सिंह मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री की आज भी दर्शक तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे में अब आइए इसकी डिटेल्स और बाकी खासियत बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

9 साल पुराना गाना अब भी ट्रेंड में

पवन सिंह का यह गाना लगभग 9 साल पुराना है, लेकिन आज भी यह दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय है. गाने में उनकी जोड़ी सुपरहिट अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ नजर आती है. वीडियो में पवन सिंह का शर्टलेस लुक और दोनों सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. सड़क किनारे फिल्माया गया यह रोमांटिक सीक्वेंस आज भी लोगों का दिल जीत लेता है.

यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के YouTube चैनल पर जारी किया गया था और अब यह एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. आए दिन फैंस इसपर शॉर्ट्स और रील्स बनाते रहते हैं.

गाने की टीम और मेकर्स

इस गाने में आवाज पवन सिंह ने ही दी है, जबकि इसके दमदार लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं. गाने को सुधीर सिंह ने प्रोड्यूस और सुजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. म्यूजिक मधुकर आनंद का है, जिनकी धुन लोगों को आज भी झूमने पर मजबूर करती है.

गाने की सफलता पर काजल राघवानी

पिछले दिनों गाने की सफलता पर काजल राघवानी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में क्लिप शेयर कर खुशी जताई और लिखा, “गाना ‘सॉरी सॉरी’ को 100 मिलियन बार देखा जा चुका है.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘प्रेम विवाह’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अरविंद लीड रोल में होंगे. फिल्म को संजय श्रीवास्तव डायरेक्ट कर रहे हैं और रोशन सिंह इसके निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें- Aaho Raja Bhojpuri Song: पवन सिंह और दर्शना की मजेदार नोकझोंक ने ‘आहो राजा’ को बनाया सुपरहिट, YOUTUBE पर 212 मिलियन व्यूज पार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola