Pawan Singh Video: सलमान खान की हीरोइन संग पवन सिंह ने बारिश में किया रोमांस, लीक हुआ वीडियो
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jul 2025 12:39 PM
Pawan Singh romance with Zareen khan
Pawan Singh Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके साथ सलमान खान की हीरोइन नजर आ रही है. ऐसा लग रहा कि दोनों किसी गाने की शूंटिग कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह कभी अपने गानों तो कभी अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सावन के मौके पर हरियर चूड़ियां खातिर जारी किया था. इस सॉन्ग को लोगों ने खूब पसंद किया और सॉन्ग यूट्यूब के ट्रेडिंग लिस्ट में आ गया था. इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान नजर आ रही है.
जरीन खान के साथ दिखे पवन सिंह
सलमान खान के साथ जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी. ऐसा लग रहा कि वह जल्द ही पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने जा रही है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. वीडियो में जरीन के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह दिख रहे हैं. पवन ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहना है. एक्ट्रेस ने येलो कलर की साड़ी पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. दोनों कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उन्हें एक शख्स कोई सीन समझा रहा है.
बारिश में जरीन खान संग पवन सिंह ने किया रोमांस
जरीन खान और पवन सिंह का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में दोनों बारिश में कोई सीन की शूटिंग करते दिखे. ये वीडियो लखनऊ का है. वीडियो में दोनों बारिश में डांस करते दिख रहे हैं और एक रोमांटिक पल शेयर करते दिखे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सलमान खान की हीरोइन पवन भैया के साथ रोमांस करेगी. एक यूजर ने लिखा, दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है. एक यूजर ने लिखा, कौन सी सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, येलो साड़ी में जरीन खान हसीन लग रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










