नया गाना 'ओढनिया' हुआ रिलीज, नेहा का ओढ़नी देख पंकज मतलबी ने हारा अपना दिल

Updated at : 07 Apr 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Odhaniya new Bhojpuri Song

ओढ़निया न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Odhaniya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती का नया धमाका 'ओढनिया' रिलीज हो गया है. गाने में नेहा सिंह के देसी अंदाज और जबरदस्त डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

Odhaniya New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक और नया गाना धूम मचाने के लिए आ गया है. पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती की जुगलबंदी में गाया गया गाना ‘ओढनिया’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रैक को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह था और अब यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बोल और संगीत इतने मजेदार हैं कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं.

नेहा सिंह के ओढनिया पर फिदा पंकज

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेहा सिंह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस से धमाल मचाती नजर आ रही हैं. उनके साथ वीडियो में खुद सिंगर पंकज मतलबी देखाई दे रहे हैं. गाने की कहानी प्यार के इजहार को खास अंदा में दिखाती है, जिसमें पंकज एक्ट्रेस की ओढ़नी पर इस कदर फिदा हो जाते हैं कि उन्हें अपना दिल देने की बात करने लगते हैं. दोनों के बीच के ये रोमांटिक पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में बना यह म्यूजिक वीडियो देखने और सुनने में काफी शानदार और फिल्मी फील देता है. वहीं, अभिषेक गुप्ता के संगीत ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी है कि इसे सुनकर कोई भी झूम उठेगा. अब तक इसे 1,600 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. भोजपुरी गानों के शौकीन इस मजेदार वीडियो को जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर देख और सुन सकते हैं.

गाने का वीडियो

पूरी टीम की मेहनत रंग लाई

गाने के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जो जुबान पर चढ़ जाने वाले हैं. प्रवीण यादव की एडिटिंग और पंकज यादव की कलरिंग (DI) ने वीडियो की क्वालिटी को और भी निखार दिया है. कुल मिलाकर यह गाना एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है जिसे भोजपुरी प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का गाना ‘हमके राखs पटना’ रिलीज, देसी लुक में मुस्कान ने जीता दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola