नीलम गिरी की नई फरमाइश, पति से बोलीं- ‘जहाजिया पे बैठा दS’, गाना वायरल
नीलम गिरी, फोटो- यूट्यूब
Neelam Giri New Bhojpuri Song jahajiya Pe Baitha Da: क्या आपने नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘जहाजिया पे बैठा दS’ सुना है? शिल्पी राज की आवाज में सजा यह गीत यूट्यूब पर लोकप्रिय हो रहा है.
Neelam Giri New Bhojpuri Song jahajiya Pe Baitha Da: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया और गाना रिलीज हुआ है. नीलम गिरी का नया भोजपुरी गीत ‘जहाजिया पे बैठा दS’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है. इस गाने को मानस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे कुछ ही समय में 2 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और दर्शकों का प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है.
शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया गाने का आकर्षण
‘जहाजिया पे बैठा दS’ को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी मधुर और दमदार आवाज दी है. गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है. गीत की धुन और बोल दोनों ही दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. वीडियो में नीलम गिरी का लुक भी काफी हसीन लग रहा है. वह स्टाइलिश रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी खास बना रहे हैं.
गाने का वीडियो
पति से हवाई जहाज की सैर कराने की करती हैं मांग
गाने की कहानी एक ऐसी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार नीलम गिरी निभा रही हैं. वीडियो में वह अपने पति से शिकायत करती नजर आती हैं कि वह पढ़ी-लिखी और समझदार होने के बावजूद कभी अपने ज्ञान का घमंड नहीं करती, लेकिन इसके बदले उन्हें सिर्फ घर के कामों में ही व्यस्त रखा जाता है. नीलम बार-बार अपने पति से एक ही मांग करती हैं कि उन्हें हवाई जहाज की सैर कराई जाए. वह चाहती हैं कि पति उन्हें भी दुनिया दिखाए और उनकी इच्छाओं को समझे.
यह भी पढ़ें- ‘केहू ना सगा’ हुआ रिलीज, समर सिंह ने गाने में दिखाया प्यार और धोखे का दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए