Lockdown के बीच रिलीज हुआ Khesari Lal Yadav का ‘दिल के केवाड़ी’ सॉन्ग, बार-बार देखा जा रहा है ये VIDEO

Bhojpuri Movie Song 2020, Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav news song : भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नये गाने ने रिलीज होते सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस गाने के बोल ‘दिल के केवाड़ी’ (Dil Ke Kewadi) है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नये गाने ने रिलीज होते सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस गाने के बोल ‘दिल के केवाड़ी’ (Dil Ke Kewadi) है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही लाखों बार देखा जा चुका है.
इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. इस सॉन्ग को प्यारेलाल यादव ने लिखा है और रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया है. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा रखना-3’ (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) का है. इस फिल्म के दूसरे गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.
‘मेहंदी लगा रखना-3’ में खेसारी लाल यादव के अलावा सहर आफ्शा और रितु सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले फिल्म का एक और गाना ‘चुम्मा हवे कि हवे बाम’ भी हिट हो चुका है. इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसे गाने को भी बेहद पसंद किया जा रहा है.
इससे पहले खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी सॉन्ग ‘हाई हिल के सेंडिल’ का ऑडियो फॉर्मेट रिलीज किया गया था. गाने में खेसारी लाल यादव के अलावा अंतरा सिंह ने आवाज दी है. इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसे जल्द ही वीडियो फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. अभी तक यूट्यूब पर इस गाने को 88 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
इससे पहले खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ का वीडियो ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था. गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है. इस गाने का पहले ऑडियो रिलीज किया गया था, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया. इसके ऑडियो के हिट होने के बाद इसका वीडियो लाया गया था. खेसारी के इस गाने का बोल अखिलेश कश्यप ने लिखा हैं. इस गाने को भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
Also Read: Bhojpuri Gana: मोनालिसा, अक्षरा और आम्रपाली दुबे भोजपुरी छोड़ बॉलीवुड गानों पर मार रहीं ठुमके, वीडियो वायरलखेसारी और अंतरा का भोजपुरी गाना ‘लभर से शादी’ का विडियो भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसे गाया खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया था. गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है. गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










