Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव को लेकर काजल राघवानी का बड़ा बयान, कहा- बहुत नीच और गिरी…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Dec 2024 10:06 PM
Kajal Raghwani and Khesari Lal Yadav
Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव को लेकर एक्ट्रेस और एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी ने एक बड़ा बयान जारी किया है. एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के साथ काम करने को लेकर कहा, 'मैंने उनके साथ फिल्में की हैं और लोग हमारी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं. लेकिन उनकी जैसी सोच है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ कान करने जैसा कुछ है. बहुत नीची और गिरी हुई सोच है उनकी. तो मुझे नहीं काम करना है.'
Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. उनके ज्यादातर बयान अपने एक्स बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर रहते हैं. एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले खेसरी लाल यादव को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया था. साथ ही उन्होंने एक्टर के साथ दुबारा काम करने को लेकर कहा, ‘मैं इंटेरेस्टेड नहीं हूं.’
खेसारी के साथ काम नहीं करना चाहतीं काजल राघवानी
काजल राघवानी ने कुछ समय पहले धीरज कुमार को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव के साथ काम करने पर बात की थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं इंटेरेस्टेड नहीं हूं.’ इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने पहले भी तो कई फिल्में एक्टर के साथ की हैं और उनकी जोड़ी को पसंद भी किया जाता है तो इसपर भी उन्होंने अपनी सफाई दी है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले तो कई फिल्मों में उनके साथ काम किया है, तो एक्ट्रेस ने इसपर भी सफाई दी.’
‘नीची और गिरी हुई सोच है उनकी’
काजल राघवानी ने कहा, ‘मैंने उनके साथ फिल्में की हैं और लोग हमारी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं. लेकिन उनकी जैसी सोच है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ कान करने जैसा कुछ है. बहुत नीची और गिरी हुई सोच है उनकी. तो मुझे नहीं काम करना है.’
क्या है पूरा विवाद?
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने पांच साल एक दूसरे को डेट किया था. इसके बाद साल 2021 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में खुलेआम एक्ट्रेस परधोखा देने का आरोप लगाया था. हालांकि, इसके बाद उन्होंने काजल राघवानी से ऑन कैमरा माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने उन्हें माफ नहीं किया और बाद में खुलासा किया कि असल में खेसारी ने उन्हें धोखा दिया था.
Also Read: Kajal Raghwani: काजल राघवानी का खेसारी लाल यादव पर बड़ा आरोप, बोलीं- यह बात जगजाहिर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










