गोल्डी यादव का गाना 'झार देहब रंगदारी राजा जी' रिलीज, पति संग रौशनी मिश्रा की हुई मजेदार लड़ाई

Published by : Anushka Singh Updated At : 21 May 2026 1:13 PM

विज्ञापन

गोल्डी यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर पीयूष मिश्रा और गोल्डी यादव का गाना 'झार देहब रंगदारी राजा जी' रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में रौशनी मिश्रा अपने ऑनस्क्रीन पति पीयूष मिश्रा को अपनी रंगदारी से डराती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक दुनिया सिंगर पीयूष मिश्रा औरगोल्डी यादव का एक नया गाना दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गया है. इस नए एल्बम का नाम ‘झार देहब रंगदारी राजा जी’ है. यह गाना मस्ती, नोक-झोंक और बेहतरीन भोजपुरी बीट्स का एक शानदार कॉम्बिनेशन है. रिलीज होते ही इस गाने का वीडियो और इसके मजेदार बोल भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किए जा रहे हैं.

गाने में दिखा पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पीयूष मिश्रा के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस रौशनी मिश्रा नजर आ रही हैं. दोनों शादीशुदा जोड़े के बीच प्यारी और तीखी नोक-झोंक देखने को मिल रही है. वीडियो के एक सीन में पीयूष अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी रौशनी से पूछते हैं कि आखिर हमारे रिश्ते में क्या कमी रह गई है. इस बात पर उनकी पत्नी भाव खाने के बजाय उन्हें सीधे-सीधे धमकाते हुए उनकी रंगदारी झाड़ने की बात करने लगती है, जिसे देखकर फैंस खूब लोटपोट हो रहे हैं. जब पत्नी रंगदारी दिखाने की बात करती है, तो उस पर पीयूष मिश्रा भी चुप नहीं बैठते हैं. वह पलटकर अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी को मजेदार अंदाज में डांटते हैं और कहते हैं कि लगता है तुम्हारी बुद्धि मारी गई है, जो तुम अपने पति की बिल्कुल भी इज्जत नहीं कर रही हो. दोनों कलाकारों के बीच का यह मजेदार ड्रामा और कमाल के एक्सप्रेशंस इस गाने के वीडियो को बहुत ही ज्यादा मनोरंजक बना रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

इस बेहतरीन गाने को रॉयल स्टार पीयूष मिश्रा और गोल्डी यादव ने मिलकर गाया है. इसके शानदार बोल बिट्टू तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका धमाकेदार संगीत राजा राजेश ने तैयार किया है. इस वीडियो का शानदार निर्देशन चंदन कुमार पांडे ने किया है और कैमरामैन विवेक सिंह हैं. इस गाने को गरदाफर म्यूजिक के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है, जिसके डिजिटल पार्टनर एसपी डिजिटल मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन हैं.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘कोरवा छोड़ द बलमा’ रिलीज, हेमा कश्यप संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola