समर सिंह का गाना 'कोरवा छोड़ द बलमा' रिलीज, हेमा कश्यप संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
Published by : Anushka Singh Updated At : 21 May 2026 11:49 AM
समर सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब
Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और सिंगर खुशी कक्कर का नया धमाकेदार रोमांटिक गाना 'कोरवा छोड़ द बलमा' रिलीज हो गया है.
Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने खास देसी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सिंगर समर सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त गाना लेकर आए हैं. इस नए गाने का नाम ‘कोरवा छोड़ द बलमा’ है, जिसे समर सिंह और मशहूर सिंगर खुशी कक्कर ने मिलकर गाया है. यह गाना रोमांस, मस्ती और बेहतरीन म्यूजिक का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. रिलीज होते ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगा है. इस गाने की वाइब रील्स, शॉर्ट्स और पार्टी प्लेलिस्ट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
साड़ी में हेमा कश्यप ने ढाया कहर
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में समर सिंह के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा कश्यप नजर आ रही हैं. वीडियो में हेमा कश्यप का लुक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वह वीडियो के अलग-अलग सीन में कभी गुलाबी रंग की साड़ी में तो कभी पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को एकदम परफेक्ट देसी टच दे रहा है. पूरे वीडियो में समर सिंह और हेमा कश्यप के बीच कई बेहद खूबसूरत और रोमांस से भरे मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं.
पत्नी के रुप पर फिदा समर सिंह
वीडियो में समर सिंह का रोमांस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिससे परेशान होकर उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी हेमा कश्यप कहती हैं कि उन्हें घर का बहुत सारा काम बाकी है. उन्हें चूला-चौका भी संभालना है और अगर वह इसी तरह उन्हें रोक के रहेंगे तो पूरा दिन निकल जाएगा और शाम हो जाएगी. वहीं गाने में समर सिंह अपनी पत्नी के रूप को मधुबाला बता रहे हैं और कहते हैं. आगे कहते हैं कि इस रूप ने उनके दिल को मतवाला बना दिया है. दोनों की यह जुगलबंदी देखने में बहुत मजेदार है.
गाने की पूरी टीम
इस गाने के बेहद प्यारे बोल और इसका शानदार संगीत सुनील यादव सुरीला ने तैयार किया है. वहीं, इस पूरे गाने का मजेदार कांसेप्ट समर मोदी का है. यह गाना उन सभी लोगों को बेहद पसंद आने वाला है जो भोजपुरी रोमांटिक और डांस गानों के शौकीन हैं.
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘हमार राजा जी छोहड़ा’ रिलीज, तोशी द्विवेदी ने लूटी लाइमलाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










