Dinesh Lal Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ, इस एक्ट्रेस को साइकिल पर बैठा सैर कराते आए नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Feb 2025 1:33 PM

विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav Net Worth

Dinesh Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. आज आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है. एक्टर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. निरहुआ सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी है. उन्होंने भोजपुरी दुनिया में फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’से कदम रखा था. उसके बाद एक्टर ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ किया था, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इस फिल्म के बाद से ही उन्हें निरहुआ नाम मिला. एक्टर ने ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ जैसी मूवीज में काम किया. आज आपको उनके जन्मदिन पर आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज एक लग्जरी लाइफ जीते है. पिछले साल चुनावी हलफनामे में निरहुआ ने बताया था कि वह 6 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसके अलावा मुंबई में उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जबकि गोरखपुर में भी उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है. एक्टर के पास 2,40,0000 लाख रुपये की गैर कृषि और कृषि जमीन भी है. इसके अलावा उनके गैराज में कई लग्जरी कारें है, जिसमें रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक बाइक है. रेंज रोवर की कीमत 3,16,000 रुपये है, जबकि टोयोटा की कीमत 55,00,000 रुपये है.

एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं निरहुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 30-35 लाख रुपये चार्ज करते है. निरहुआ जल्द ही फिल्म 4 फेरे 7 वचन में नजर आएंगे. फिल्म में उनके अपोजिट अक्षरा सिंह है. एक्ट्रेस ने सेट से वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक्टर के साथ दिखी थी. निरहुआ उन्हें अपने साइकिल पर बैठाकर घुमाते नजर आए थे. वीडियो में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी. दोनों के गले में फूलों की हार थी और वह काफी खुश दिख रहे थे. वीडियो पर यूजर्सके खूब सारे कमेंट आए थे. एक मीडिया यूजर ने लिखा था, आपने शादी कर ली. एक यूजर ने लिखा, फिल्म कब आएगी.

यह भी पढ़ें- Viral Video: किसकी जुदाई में तड़प रही रानी चटर्जी, बोलीं- तुमसे जुदा होके हम तबाह हो गए…

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola