Bhojpuri Song: यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा नीलकमल सिंह-श्वेता महारा का ‘गाना जब डीजे पर बाजी’, आपने सुना क्या?

Updated:
विज्ञापन
Gaana DJ Par Baaji Song

Gaana DJ Par Baaji Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल का पार्टी एंथम ‘गाना जब डीजे पर बाजी’ इस वक्त सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है. साथ ही दर्शक भी इस गाने में नीलकमल और श्वेता महारा की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: यूट्यूब पर गर्दा उड़ाने के लिए भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘गाना DJ पर बाजी’ 13 दिसंबर, शुक्रवार को रिलीज हो गया है. इस गाने के आते ही लोगों ने इसे पार्टी बैंगर बना दिया. गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह, श्वेता महारा के साथ एक अलग अंदाज में नजर आए हैं, जिसे दर्शक बहुत ही जयादा पसंद कर रहे हैं. अब यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर #6 पर ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी लंबे वक्त से किसी पार्टी एंथम का इंतजार कर रहे थे तो यह गाना आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

गाना जब डीजे पर बाजी ने यूट्यूब पर काटा बवाल

नीलकमल सिंह का ‘गाना जब डीजे पर बाजी’ गाना यूट्यूब पर भी जमकर ट्रेंड हो रहा है. खबर लिखने तक इस गाने को 6 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. इस गाने को सिंगर नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं, गाने के बोल अशुतोष तिवारी और म्यूजिक विनय विनायक ने दिए हैं. इस गाने को टी-सरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

भोजपुरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीलकमल ने जाहिर की खुशी

सिंगर नीलकमल ने इस गाने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि भूषण जी और T-Series ने हमें यह मंच दिया ताकि हम अपनी कला को प्रस्तुत कर सकें. गाना DJ पर बाजी को लोगों ने बहुत प्यार दिया और उम्मीद करता हूं कि ऐसे ही हमें प्यार मिलता रहे. इतने बड़े मंच पर पूरे देश को यह दिखाने का मौका मिला कि हमारी प्रतिभा क्या कर सकती है. T-Series और हमने मिलकर इस साल का सबसे बड़ा पार्टी हिट दिया है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं.”

यह भी पढ़ें: Kajal Raghwani: खेसारी लाल यदव को लेकर काजल राघवानी का बड़ा बयान, कहा- बहुत नीच और गिरी…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola