Bhojpuri Movie: 'करिया मरद-गोर मेहरारू' फर्स्ट लुक जारी, अनोखी कहानी के साथ आए यश कुमार-सपना चौहान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Apr 2025 2:00 PM
Kariya Marad Gor Mehraru Bhojpuri Movie
Bhojpuri Movie: यश कुमार और सपना चौहान की नई भोजपुरी फिल्म 'करिया मरद-गोर मेहरारू' का फर्स्ट लुक जारी हो चूका है, जिसे दर्शकों का खूब बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म का निर्देशन कमान रुस्तम अली चिस्ती कर रहे हैं.
Bhojpuri Movie: भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस सपना चौहान अपनी नई फिल्म और अनोखी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. इस फिल्म का टाइटल ‘करिया मरद-गोर मेहरारू’ है, जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा की निर्मित इस फिल्म की कहानी एक काले पति और गोरी बीवी के पारिवारिक ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसे में आइए इसके फर्स्ट लुक पर एक नजर डालते हैं.
यहां देखें फिल्म का फर्स्ट लुक-
फिल्म के लीड एक्टर्स ने जाहिर की खुशी
करिया मरद-गोर मेहरारू फिल्म के निर्देशन की कमान रुस्तम अली चिस्ती संभाल रहे हैं. वहीं, निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा कर रहे हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए यश कुमार ने कहा, “यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहल है. हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और दर्शकों से उम्मीद है कि वे इसे पसंद करेंगे.” उन्होंने आगे अपने फैंस से फिल्म के लिए दुआएं भी मांगी. वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस सपना चौहान ने कहा, “फिल्म का लुक देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी धमाकेदार होने वाली है. मैंने पहली बार ऐसी भूमिका निभाई है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे.”
मनोरंजन तरीके से रंगभेद के मुद्दे को किया पेश
पहला लुक सामने आने के बाद निर्देशक रुस्तम अली चिस्ती ने फिल्म की पृष्टभूमि पर कहा, “हमने इस फिल्म के जरिए समाज में फैले रंगभेद के मुद्दे को हास्य के साथ पेश किया है. यह न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज को एक संदेश भी देगी.”
फिल्म की स्टार कास्ट
करिया मरद-गोर मेहरारू का फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लोग इसपर पॉजिटिव रिस्पांस भी दे रहे हैं. मेकर्स का दावा है कि वह फिल्म की रिलीज डेट से जल्द ही पर्दा उठाएंगे. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के अलावा सबा खान, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, अनिता रावत, प्रिया शुक्ला, प्रिया वर्मा, नीटू यादव, आर्यन गुप्ता, विमलेश वर्मा और शाहिद शम्स जैसे कलाकार नजर आएंगे.
यह भी पढ़े: Bhojpuri: काजल राघवानी की अदाओं पर फिसले खेसारी लाल यादव, नदी किनारे किया जबरदस्त रोमांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










