ePaper

रानी चटर्जी ने क्या कर डाला... एक्ट्रेस का Instagram पर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान, फैंस में मायूसी

Updated at : 14 Jan 2021 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
रानी चटर्जी ने क्या कर डाला... एक्ट्रेस का Instagram पर सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान, फैंस में मायूसी

Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाने वाली रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. रानी चटर्जी के फैसले पर फैंस हैरान हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Beauty Queen : भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाने वाली रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. रानी चटर्जी के फैसले पर उनके फैंस हैरान हैं. आखिर उन्होंने अचानक सोशल मीडिया को अलविदा क्यों कहा? इसको लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, रानी चटर्जी की पोस्ट के मुताबिक वो नई ऊर्जा के साथ वापस लौटेंगी.

Also Read: Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्मों की ‘क्वीन’, जिन्हें देखकर दिल कहेगा- आंखें भी होती हैं दिल की जुबां…
सोशल मीडिया को छोड़ने का ऐलान

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया को अलविदा कहने की जानकारी फैंस को दी. रानी चटर्जी ने पोस्ट में लिखा- हो सकता है सोशल मीडिया पर यह मेरी आखिरी पोस्ट हो. मैं इंस्टाग्राम (फेसबुक भी) से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हूं. जल्द ही नई ऊर्जा के साथ सोशल मीडिया पर वापस लौटूंगी. उनके फैसले पर कई फैंस दुखी दिखे तो कई तो उन्हें बेस्ट विशेज दिया.

https://www.instagram.com/p/CJ87tikgdew/
Also Read: साड़ी के बाद अब ब्लैक ड्रेस में ब्यूटी क्वीन मोनालिसा का हॉट अंदाज, क्रेजी फैंस बोले- सब तेरी नज़र का कसूर है…
वेट लूज करने में जुटी रानी चटर्जी?

सोशल मीडिया छोड़ने वाली पोस्ट के पहले रानी चटर्जी ने एक खास पोस्ट किया था. उस पोस्ट में रानी चटर्जी ने 20 दिनों में 5 किलो वजन कम करने की जानकारी दी थी. उसके बाद रानी ने दोबारा पोस्ट करके सोशल मीडिया को कुछ वक्त के लिए अलविदा कहने की जानकारी दी. बता दें एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं. उन्होंने कई भोजपुरी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में काम किया है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola