Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्मों की ‘क्वीन’, जिन्हें देखकर दिल कहेगा- आंखें भी होती हैं दिल की जुबां…

Updated:
विज्ञापन

Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सिजलिंग एंड सेंसबल एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खबरों में रहने का हुनर पता है. अभी रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग ‘दुश्मन बनल जमाना’ का वीडियो YouTube की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सिजलिंग एंड सेंसबल एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खबरों में रहने का हुनर पता है. अभी रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग दुश्मन बनल जमाना का वीडियो YouTube की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन का खिताब हासिल है. रानी चटर्जी की फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं. फिल्म आते ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन होता है. बिंदास, सुरमे में कैद आंखें और बलखाती जुल्मों वाली रानी हर दिल को पिघलाकर मोम बनाने का मतलब जानती हैं.

undefined

क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा रानी चटर्जी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो छोटे पर्दे के कई शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. रानी चटर्जी इंडस्ट्री की सबसे एक्सपेंसिव एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो रानी एक फिल्म के लिए दस लाख रुपए तक चार्ज करती हैं.

undefined

भोजपुरी फिल्मों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी रानी चटर्जी ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. हिंदी वेब सीरीज मस्तराम में रानी का बोल्ड अवतार दिख चुका है. इस वेब सीरीज में रानी की एक्टिंग की तारीफ भी हुई थी. बोल्ड सब्जेक्ट के बावजूद रानी ने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था.

undefined

फिटनेस से समझौता नहीं करने वाली रानी की पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को ज्यादा कुछ पता नहीं है. उनका जन्म और परवरिश मुंबई के मुस्लिम परिवार में हुआ. उनका असली नाम सबीना शेख है. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसेवाला थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन किया था.

undefined

ससुरा बड़ा पैसेवाला की शूटिंग के दौरान मंदिर में गिरने से रानी के सिर में चोट लग गई थी. रानी के इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर के मन में डर था कि उनके असली नाम से हंगामा हो सकता है. लिहाजा डायरेक्टर ने सबीना का नाम रानी बता दिया. सरनेम पूछने पर रानी मुखर्जी की तर्ज पर चटर्जी बताया गया था.

undefined

रानी ने अपनी डेब्यू फिल्म ससुरा बड़ा पैसेवाला से भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ करियर का आगाज किया. इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हर प्लेटफार्म पर रानी चटर्जी का जलवा देखने को मिला. अभी तक भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी ने शादी नहीं की है.

Posted: Abhishek.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन