Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार से रूठी आस्था सिंह, तो पवन ने 'रसगुल्ला नियन गाल' गाकर मनाया, वीडियो हुआ वायरल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Oct 2024 5:17 PM
Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का बीते दिनों एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'रसगुल्ला नियन गाल' है. गाने को पवन सिंह और आस्था सिंह ने मिलकर फिल्माया है.
Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं. हाल ही में 16 अक्टूबर को उनके फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें हमें पवन सिंह और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने का टाइटल ‘रसगुल्ला नियन गाल’ है. इस गाने ने महज दो दिनों में 1.60 लाख व्यूज बटोर लिए हैं.
‘रसगुल्ला नियन गाल’ गाना रिलीज
पवन सिंह के इस नए गाने का संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा ने किया है. वहीं, गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. जबकि, पॉवर स्टार ने इसे आस्था सिंह के साथ फिल्माया है. साथ ही गाने के बोल प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं. एक्टर-गायक का यह गाना यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. गाने का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रसगुल्ला नियन गाल की कहानी
पवन सिंह के इस नए गाने की कहानी पवन सिंह और आस्था सिंह पर केंद्रित है. जिसमें पवन सिंह आस्था सिंह के लिए एक सारी लेट हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आती है और वह रूठ जाती हैं. इस बीच पवन सिंह उन्हें रसगुल्ला नियन गाल गाकर मनाते नजर आते हैं. जल्द ही पवन सिंह का एक और गाना रिलीज होने वाला है, जिसका टाइटल ‘अपना राजा जी के’ है. इस गाने को शिल्पी राज और पवन सिंह ने मिलकर गाया है.
Also Read: Bhojpuri Video: पवन सिंह का गाना ‘लुलिया का मांगेले’ ने पार किया 170 मिलियन, बनाया नया रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










