Bhojpuri Adda: क्या आप जानते हैं खेसारी लाल यादव का असली नाम, जानें दाल का कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Adda: क्या आप जानते हैं खेसारी लाल यादव का असली नाम, जानें दाल का कनेक्शन

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर और गायक हैं. उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई फिल्में और गाने गाए हैं. फैंस उन्हें प्यार से ट्रेंड सेटर कहकर पुकारती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी उनका असली नाम नहीं है.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को फैंस प्यार से ट्रेंड सेटर और हिट मशीन भी कहकर पुकारती है. वह भोजपुरी सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हैं. एक्टर-गायक अपनी फिल्मों और गानों के अलावा स्टेज शो करके भी लाखों रुपए कमाते हैं. उनके चाहने वाली की गिनती करोड़ों में है. लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि आपका चाहिए थे एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव का असली नाम खेसारी नहीं है.

क्या है खेसारी लाल यादव का असली नाम?

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. खेसारी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने असली नाम के पीछे का कारण बताते हुए कहा, “मैं बचपन में बहुत ज्यादा बातें करता था. इतना कि सुनने वाले का पेट खराब हो जाता था. इसी वजह से लोग मुझे खेसारी का कर बुलाने लगे.” बता दें कि खेसारी लाल यादव मूल रूप से बिहार के सारण जिले के धनाडीह गांव से हैं.

नाम का दाल से क्या है कनेक्शन?

खेसारी लाल यादव ने अपने नाम का मतलब बताया था कि खेसारी एक तरह की दाल होती है जिसका सेवन बहुत कम ही लोग करते हैं. इस दाल के बीज जहां भी चीड़ दिए जाते हैं वहीं पर एक पौधा निकल आता है. इस दाल से पेट खराब हो जाता है.

एक्टर-गायक बनने से पहले बेचते थे लिट्टी-चोखा

खेसारी लाल यादव ने अपने जीवन में कई संघर्ष देखे हैं बता दे की एक्टर-गायक बनने से पहले खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा और दूध बेचते थे. और इन्हीं को बेचकर बचाए गए पैसों से उन्होंने अपना पहला एल्बम निकाला था.

Also Read: Saree Ke Plate: गर्दा उड़ा रहा है खेसारी-शिल्पी राज का ‘साड़ी के प्लेट’ गाना, यूट्यूब पर बटोरे लाखों व्यूज

Also Read: Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने तोड़े रिकॉर्ड्स, यूट्यूब पर 107 मिलियन पार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola