भोजपुरी की यह ग्लैमरस एक्ट्रेस कभी करती थी होटल में जॉब, आज हैं चमकता सितारा, नाम जान खुश हो जाएंगे फैंस

Updated:
विज्ञापन
Monalisa

Monalisa

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं. हालांकि आज वो जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने काफी संघर्ष किया. आइए जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा में एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

मोनालिसा का फिल्म करियर संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई. अब तक, मोनालिसा ने 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिसमें कई हिट फिल्में शामिल हैं. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में भाग लेने पर उन्हें अपार लोकप्रियता मिली.


मोनालिसा ने ऐसे रखा भोजपुरी दुनिया में कदम
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत उड़िया एल्बम में बतौर मॉडल की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यही उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस एल्बम के बाद, एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया. उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़, और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. मोनालिसा की बहुमुखी प्रतिभा और अदाकारी ने उन्हें विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में एक लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है.

मोनालिसा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, फैंस बोले- जिया हो भौजी

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कमरिया लचकाते हुए दिखाई दिलकश अदाएं, 8 साल छोटे एक्टर संग किया डांस


मोनालिसा ने होटल में किया था काम
मोनालिसा का जन्म एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था और उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में हुई. उनके बचपन का अधिकांश समय इसी शहर में बीता, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की. एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया कि अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने एक कठिन दौर देखा था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण, उन्हें 10वीं कक्षा के दौरान ही होटल में नौकरी करनी पड़ी. उस समय, उन्हें दिन के 120 रुपये मिलते थे. इस संघर्षपूर्ण समय में उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत जारी रखी. वहीं, मोनालिसा ने संस्कृत सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए और उन्हें संस्कृत की गहरी समझ और प्रेम रहा है. उनकी शिक्षा का एक हिस्सा यह था जो उन्होंने कोलकाता में पूरी की.

इनपुट- पल्लवी पांडे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola