ePaper

Bhojpuri New Song Video: अक्षरा सिंह का नया गाना 'ईधर आने का नहीं' रिलीज, लाखों के पार पहुंचा व्यूज

Updated at : 29 Jun 2020 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri New Song Video: अक्षरा सिंह का नया गाना 'ईधर आने का नहीं' रिलीज, लाखों के पार पहुंचा व्यूज

bhojpuri actress akshara singh new rap song idhar aane ka nahi released : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, इसलिए तो उनके हर गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिलता है. हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है. गाने के बोल है ‘ईधर आने का नहीं' (Idhar Aane Ka Nahi). गाना आते ही इंटरनेट पर छा गया है. फैंस को ये गाना खूब पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Rap Song Idhar Aane Ka Nahi Released : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, इसलिए तो उनके हर गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिलता है. हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है. गाने के बोल है ‘ईधर आने का नहीं’ (Idhar Aane Ka Nahi). गाना आते ही इंटरनेट पर छा गया है. फैंस को ये गाना खूब पसन्द आ रहा है.

अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना ईधर आने का नहीं’ को अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है. इस गाने का लिरिक्‍स विकास वर्मा ने तैयार किया है और संगीत भी विकास वर्मा का ही है. वीडियो में अक्षरा खुली जिप्‍सी और बाइक राइड करती नजर आती हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, रिलीज हुए इस गाने को अब तक 469,267 व्यूज मिले है और दिन-ब-दिन इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

बता दें कि राहत इंदौरी की शायरी ‘वो बुलाती है मगर जाने का नहीं’ के इंटरनेट पर वायरल होने के कुछ समय बाद अक्षरा ने इसे लेकर अपना ये गाना बनाया था, जिसका ऑडियो पहले ही रिलीज किया गया था. अब इसका वीडियो रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Also Read: Bhojpuri Song : खेसारी लाल और मोनालिसा का सबसे जबरदस्त हिट गाना वायरल, नहीं देखा तो तुरंत देखिए

हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा कर भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे किए थे. उनका कहना है कि यहां गुटबाजी चलती है. अक्षरा ने इस वीडियो में कहा था कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी बहुत ज्यादा है. इसका शिकार हर कोई होता है एक नया कलाकार से लेकर एक छोटा सा आर्टिस्‍ट. अभिनेत्री ने खुलासा कि वह गुटबाजी की सबसे ज्‍यादा शिकार हुई हैं.

इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि, मैं अंदर से परेशान हो गई थी. फिर एक वक्‍त ऐसा आया कि मैं आत्‍महत्‍या करने की स्थिति में आ गई थी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे जिउंगी. इनलोगों ने गुटाबजी करके मुझे ऐसे हालत में पहुंचा दिया था. कोई पूछने नहीं आया कि आप कैसे जी रहे हो. जब आप जिंदा होते हो तो कोई आपको पूछता नहीं हैं और जब आप ये दुनिया छोड़ जाते हो तो सब कैंडल मार्च करने निकल जाते हैं. पूरी दुनिया आपके सपोर्ट में खड़ी हो जाती है. क्‍या ये इंसानियत है ?

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola