दहेज लोभियों के खिलाफ अक्षरा सिंह की धमाकेदार एक्टिंग, ‘अम्बे है मेरी मां’ के ट्रेलर में दिखा रौद्र रूप

Akshara Singh Upcoming Film Ambe Hai Meri Maa Trailer
Akshara Singh Upcoming Film Ambe Hai Meri Maa Trailer Out: अक्षरा सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में मां दुर्गा की कृपा से अक्षरा ससुराल के दहेज लोभियों को सबक सिखाती नजर आती हैं. यह फिल्म भक्ति और सामाजिक संदेश का संगम पेश करती है.
Akshara Singh Upcoming Film Ambe Hai Meri Maa Trailer Out: चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Akshara Singh की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस फिल्म में भक्ति, आस्था और सामाजिक संदेश का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि कहानी में मां दुर्गा की कृपा और दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिखाया गया है.
आस्था और संघर्ष की कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षरा सिंह का किरदार बचपन से ही माता रानी की भक्त होता है. माता-पिता के बिना वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती है, जहां उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मुश्किल समय में उसकी आस्था ही उसे संभालती है और हर कदम पर मां अम्बे उसकी रक्षा करती नजर आती हैं.
मौसी बनकर आईं मां अम्बे
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अक्षरा की शादी तय होती है. इस दौरान मां अम्बे उसकी मौसी के रूप में सामने आती हैं और उसकी हर जरूरत पूरी करती हैं. शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर अक्षरा को दहेज की मांग का सामना करना पड़ता है और उसे घर से निकाल दिया जाता है. इसके बावजूद मां अम्बे हर बार उसकी मदद के लिए खड़ी रहती हैं.
दहेज लोभियों को मिला करारा जवाब
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि जब अत्याचार बढ़ जाता है, तो मां अम्बे अपना रौद्र रूप धारण करती हैं और अपनी शक्ति अक्षरा को देती हैं. इसके बाद अक्षरा दहेज के लालची लोगों को सबक सिखाती नजर आती हैं. यह फिल्म समाज को एक मजबूत संदेश देती है कि दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है.
फिल्म का स्टारकास्ट
इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है. अक्षरा सिंह के साथ पाखी हेगड़े, राकेश बाबू, देव सिंह और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Akshara Singh की ये 6 फिल्मों को आज ही करें ऑनलाइन स्ट्रीम, मिलेगा रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




